बिहार: नवादा SP ने 5 पुलिसवालों को ही हाजत में कर दिया बंद, अब बवाल चालू

बिहार के नवादा से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां पर कार्य में लापरवाही बरतने वाले दारोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों को एसपी ने थाने के हाजत में घंटों बंद कर दिया। पूरा मामला नवादा नगर थाना का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, स्टेशन डायरी अपडेट नहीं रहने से नाराज एसपी गौरव मंगला आपे से बाहर हो गए और थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों को ही हाजत में डाल दिया। इस दौरान एसआई से लेकर एएसआई करीब दो घंटे तक थाने की हाजत में बंद रहे। इस मामले को लेकर बिहार पुलिस एसोसिएशन ने कड़ी नाराजगी जताई है और जांच की मांग की है।

बिहार पुलिस संघ ने नवादा एसपी के निर्देश पर पांच पुलिसकर्मियों को कथित तौर पर दो घंटे तक हवालात में रखे जाने की घटना की न्यायिक जांच की मांग की। कथित घटना बृहस्पतिवार रात नवादा जिले के एक थाने में उस समय हुई, जब पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला तीन सहायक उप निरीक्षकों और दो उप निरीक्षकों के प्रदर्शन से असंतुष्ट नजर आए। संवाददातओं ने जब इस मामले में पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया तो उन्होंने इसे ‘फर्जी खबर’ करार दिया। वहीं, अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की।

बिहार पुलिस संघ के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने एक बयान जारी कर कहा कि पुलिस अधीक्षक से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन कॉल का जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि हमें घटना के तुरंत बाद नवादा शाखा से जानकारी मिली और पुलिसकर्मियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर भी इस पर चर्चा की जा रही है। इस तरह की घटनाएं औपनिवेशिक काल की याद दिलाती हैं।

मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि यह अपनी तरह की पहली घटना है, जो बिहार पुलिस की छवि को खराब कर सकती है। हम मामले की न्यायिक जांच की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आरोप लग रहे हैं कि पुलिस अधीक्षक मामले को रफा-दफा करने के लिए पीड़ित पुलिसकर्मियों पर दबाव डाल रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ करने का प्रयास भी किया जा सकता है। मामले में जल्द प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

10 मिनट ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

2 घंटे ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

2 घंटे ago

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

6 घंटे ago

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

13 घंटे ago