केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज से 2 दिनों के बिहार दौरे पर हैं। वो दोपहर 12ः15 बजे पूर्णिया पहुंचेंगे। जहां वो एक जनसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह सेना के विशेष विमान से पूर्णिया के चूनापुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां जनसभा करने के बाद वो हेलीकॉप्टर से किशनगंज रवाना होंगे।
शाह किशनगंज के माता गुजरी देवी कॉलेज में 4 बजे बिहार भाजपा के सांसदों, विधायकों और पूर्व मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। वहीं वे 5 बजे भाजपा प्रदेश कोर समिति की भी मीटिंग लेंगे। गृह मंत्री रात में किशनगंज में ही रहेंगे।
पूर्णिया में होने वाली BJP की जनभावना रैली को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में होने वाली इस रैली को लेकर मंच से लेकर मैदान की सुरक्षा पुख्ता कर ली गई है। वहीं पूर्णिया शहर पोस्टर बैनर से पाट दिया गया है। रैली को सफल बनाने के लिए लगभग आठ करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। पूर्णियां में जनसभा में लगभग 1.50 लाख लोगों के आने का अनुमान है।
अमित शाह शुक्रवार को जन भावना महासभा में दोपहर 12:00 बजे पहुचेंगे। यहां जनसभा के संबोधन में बिहार के लिए नारा भी देंगे। ‘आओ चले भाजपा के साथ, मिलकर करे बिहार का विकास’, इस नारे के साथ माना जा रहा है कि बिहार में चुनावी शंखनाद की शुरुआत करेंगे।
भाजपा नेताओं के मुताबिक इस कार्यक्रम में लाखों लोग रहेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से अमित शाह सीमांचल के साथ साथ पूरे बिहार, पश्चिम बंगाल को भी साधेंगे। बताया जा रहा है कि अमित शाह एनआरसी जैसे मसलों पर भी खुलकर अपनी राय रखेंगे। बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष सिदार्थ शम्भू कहते है कि ये कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और देश की राजनीति में ये मिल का पत्थर साबित होगा।
अमित शाह के लिए स्पेशल रूम
स्टेडियम में ही अमित शाह के लिए स्पेशल रूम तैयार किया गया है। ये रूम साउंड प्रूव है। जिसमें सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं, साथ ही 12 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।
30 हजार झंडा-बैनर से पटा पूर्णिया
स्टेडियम के आसपास एक दर्जन कॉलोनी के तीन हजार घर भगवामय हो गए हैं। अमित शाह के दौरे को लेकर मकान के ऊपर भाजपा का झंडा लगाया गया है। पूर्णिया में लगभग 30 हजार झंडा-बैनर लगाए गए हैं। अमित शाह की रैली के बाद कोर टीम के साथ बैठक करेंगे। किशनगंज में आयोजित बैठक में 75 विधायक के साथ ही एमएलसी भी शामिल होंगे। इसमें 2024 संसदीय चुनाव के साथ ही बिहार में राजनीति स्थिति को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।
भाजपा प्रदेश कोर समिति के साथ करेंगे बैठक
अमित शाह किशनगंज में भाजपा के सांसदों, विधायकों और पूर्व मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। गृह मंत्री रात में किशनगंज में ही ठहरेंगे। 24 सितंबर को सुबह 9:30 बजे वे बूढ़ी काली माता मंदिर में दर्शन और पूजन करेंगे। वहीं 10:00 बजे SSB कैंप में बी.ओ.पी फतेहपुर का दौरा और फतेहपुर, पेकटोला, बेरिया, आमगाछी और रानीगंज बी.ओ.पी भवनों का उद्घाटन करेंगे।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…