लॉ एंड ऑर्डर की नई व्यवस्थाः 11 नए जिलों में SP ग्रामीण की होगी तैनाती

बिहार के 11 जिलों में एसपी ग्रामीण होंगे। पटना के अलावा फिलहाल एसपी ग्रामीण का पद किसी अन्य जिले में नहीं है। राज्य सरकार द्वारा किए गए पद सृजन के बाद राज्य के 11 जिलों में एसपी ग्रामीण का पद होगा। अपर पुलिस अधीक्षक के आठ पद भी सृजित किए गए हैं।

इसके साथ ही बिहार पुलिस सेवा में स्टाफ अफसर के 15, अपर पुलिस अधीक्षक के 12, वरीय पुलिस उपाधीक्षक के 114 और पुलिस उपाधीक्षक स्तर में 40 पदों समेत कुल 181 पदों की स्वीकृति दी गई है।

इन जिलों में ग्रामीण एसपी का होगा पद गया, रोहतास, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, सारण, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर और बेगूसराय जिले में एसपी ग्रामीण का पद सृजित किया गया है। यहां तैनात होनेवाले अफसर बिहार प्रशासनिक सेवा के स्टाफ अफसर रैंक के अधिकारी होंगे।

जिलों में होंगे डीएसपी साइबर क्राइम

बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी रैंक के 40 नए पद भी सृजित किए गए हैं। ये पद जिलों में डीएसपी साइबर क्राइम के होंगे। राज्य के 38 जिलों समेत 2 पुलिस जिला (नवगछिया और बगहा) में भी डीएसपी साइबर क्राइम का पद होगा।

पुलिस अधीक्षक (विधि-व्यवस्था) बिहार, पटना, सहायक पुलिस महानिरीक्षक (आधुनिकीकरण) बिहार, प्रशिक्षण केन्द्र डुमरांव और प्रशिक्षण केन्द्र सिमुलतला में प्राचार्य के पद बिहार प्रशासनिक सेवा के स्टाफ अफसर रैंक के अधिकारी के होंगे।

अपर पुलिस अधीक्षक के नए पद सृजित किए गए

स्टाफ अफसर के अलावा बिहार प्रशासिनक सेवा के अपर पुलिस अधीक्षक के नए पद भी सृजित हुए हैं। नए पदों में अरवल, बगहा, नवगछिया, सीआईडी में 3 व कमजोर वर्ग के अधीन 3, रेल पटना, मुजफ्फरपुर, कटिहार व जामलपुर में भी एएसपी का पद होगा। सीआईडी, मद्यनिषेध, ईओयू, विशेष शाखा, एसएसजी, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, एसटीएफ, एटीएस, गृह विभाग, डीजीपी कार्यालय, पुलिस अकादमी के अलावा बिहार विशेष सशस्त्रत्त् पुलिस में कुल 114 वरीय पुलिस उपाधीक्षक के पद सृजित हुए हैं। नए पद सृजन के बाद बिहार पुलिस सेवा में 1026 पद हो गए हैं। पहले इसकी संख्या 845 थी। 181 नए पदों का सृजित हुए हैं। 740 डीएसपी, 188 वरीय डीएसपी, 74 अपर पुलिस अधीक्षक व 24 स्टाफ अफसर के हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

36 मिनट ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

44 मिनट ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

1 घंटा ago

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

5 घंटे ago

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

12 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

13 घंटे ago