जिस युवक पर ADM ने बरसाईं लाठियां, अब उसकी मदद करेंगे तेजस्वी यादव, किया ये ऐलान

बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान पटना सिटी एडीएम (एडिशनल डिप्टी मजिस्ट्रेट) केके सिंह ने अनिसुर रहमान  नाम के युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी थी. इस घटना का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पटना के डीएम ने जांच के आदेश दे दिए हैं.

जांच रिपोर्ट आने के बाद अधिकारी केके सिंह पर कार्रवाई हो सकती है. वहीं, दूसरी तरफ केके सिंह की पिटाई से प्रदर्शनकारी अनिसुर रहमान  बुरी तरह जख्मी हो गया था. अब बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अनिसुर रहमान  की मदद करने का ऐलान किया है.

सोशल मीडिया पर जब लोगों ने अनिसुर रहमान का जर्जर घर और उसकी मौजूदा स्थिति का वीडियो शेयर किया, तो उस पर डिप्टी सीएम तेजीस्वी यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अनिसुर रहमान  का पता और संपर्क नंबर मांगते हुए कहा कि वह पीड़ित की मदद करेंगे.

तेजस्वी ने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘अवश्य, कृपया इनका contact details तुरंत दिजीए. हम भी पता करवाते हैं. व्यस्तता के कारण अभी देखा है.’ बता दें कि सोमवार को अधिकारी केके सिंह द्वारा अनीसुर्रमान की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद इस पर तेजस्वी यादव ने नाराजगी जाहिर की थी.

तेजस्वी यादव ने कहा था कि उन्होंने इस मामले में पटना के डीएम से बात कर उन्हें जांच करने का निर्देश दिया है और कहा है कि यह पता लगाया जाए कि ऐसी कौन सी परिस्थिति आ गई थी जो अधिकारी को खुद इस तरह पिटाई करनी पड़ी.

अभ्यर्थी की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पटना डीएम डॉ. चंद्रेशेखर सिंह ने नगर पुलिस अधीक्षक मध्य पटना और उप विकास आयुक्त पटना को वीडियो की जांच करने का पत्र जारी किया है. डीएम ने वीडियो की जांच रिपोर्ट दो दिन में पेश करने का आदेश दिया है.

जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. बता दें पटना में अभ्यिर्थियों ने 7वें चरण की शिक्षक भर्ती के नोटिफिकेशन की मांग के साथ प्रर्दशन किया था, जिसके जवाब में उन्हें पुलिस की बर्बर लाठियों का सामना करना पड़ा.

एक दिन पहले ही बिहार के शिक्षामंत्री ने शिक्षा विभाग में साढ़े तीन लाख भर्तियों का ऐलान किया था. ऐसे में जब CTET, STET पास उम्मीदवार भर्ती के प्राथमिक नोटिफिकेशन की मांग कर रहे थे तो डाक बंगला चौराहे पर पुलिस ने उनपर जमकर लाठियां भांजीं थी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

6 मिनट ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

2 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

2 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

6 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

9 घंटे ago