प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां जारी है। राजधानी समेत प्रदेश के बक्सर, औरंगाबाद, नालंदा, समस्तीपुर, कैमूर, अरवल, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, भोजपुर समेत अन्य जगहों पर मेघ गर्जन के साथ झमाझम वर्षा ने लोगों को राहत दी है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी समेत राज्य के सभी जिलों के एक या दो स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा का पूर्वानुमान है। वहीं इन जगहों पर मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी किया है।
वहीं दूसरी ओर मानसून ट्रफ अमृतसर, चंडीगढ़, शाहजहांपुर, बाराबंकी, डाल्टेनगंज, दीघा होते हुए दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रहा है। इनके प्रभाव से प्रदेश में वर्षा की गतिविधि बने रहने के आसार है। मंगलवार को राजधानी समेत प्रदेश के अन्य जिलों में वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा पश्विमी चंपारण के त्रिवेणी में 119.2 मिमी व राजधानी में 9.7 मिमी दर्ज किया गया। वहीं राजधानी का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस 35.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान खगड़िया में दर्ज किया गया।
प्रदेश के पश्चिमी चंपारण के त्रिवेणी में सर्वाधिक वर्षा 119.2 मिमी दर्ज किया गया। राजधानी में 9.7 मिमी, साहेबगंज में 102.4, गोपालगंज के बरौली में 102.2, पूर्वी चंपारण के चटिया में 94.2, चनपटिया में 90.4, ललबेगियाघाट में 77.2, चकिया में 73.8, समस्तीपुर में 84, मुजफ्फरपुर के मीनापुर में 72.6, गाेपालगंज में 72.2, रोसड़ा में 70, पूर्वी चंपारण के केसरिया में 68.6, बरौनी में 68.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…
समस्तीपुर : बूढ़ी गंडक नदी में पुल से छलांग लगाने वाले सहायक प्रोफेसर नवीन कुमार…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…