बड़ी खबर अररिया से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत लेते हुए दो इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। दोनों इंजीनियर ग्रामीण कार्य विभाग में तैनात हैं और काम कराने के एवज में करीब एक लाख रुपए रिश्वत ले रहे थे, इसी दौरान निगरानी की टीम ने दोनों को रंगे हाथ दबोच लिया।
जानकारी के मुताबिक निगरानी विभाग को सूचना मिली थी कि ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता हेमचंद्र लाल कर्ण और कनीय अभियंता फुलेश्वर रजक काम कराने के एवज में एक शख्स से रिश्वत की मांग रहे है। पीड़ित शख्स की शिकायत को निगरानी की टीम ने सत्य पाया। जिसके बाद पटना से अररिया पहुंची निगरानी की टीम ने जाल बिछाकर सहायक अभियंता हेमचंद्र लाल कर्ण को 62 हजार रुपए और कनीय अभियंता फुलेश्वर रजक को 40 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगेहाथ धर दबोचा।
बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…
समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…
समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…