CM नीतीश ने गुरुग्राम में 17 वीं मंजिल से गिरकर हुए मजदूरों की मौत पर जताया शोक, किया 2 लाख मुआवजे का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरियाणा के गुरूग्राम में निर्माण कार्य के दौरान निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की 17 वीं मंजिल से नीचे गिरने की घटना में बिहार के चार लोगों की मौत पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है. इसके साथ ही उन्होंने इस घटना में मृत लोगों के शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

दो- दो लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि

मुख्यमंत्री ने इस घटना में बिहार के मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो- दो लाख रुपये अनुग्रह अनुदान राशि देने की घोषणा की है. उन्होंने बिहार के रहने वाले इस दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति के समुचित इलाज की भी व्यवस्था करने का भी अधिकारियों को निर्देश दिया है. साथ ही मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल व्यक्ति की शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.

पार्थिव शरीर को पैतृक गांव पहुंचाने का निर्देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को स्थिति का जायजा लेने, घायलों के समुचित इलाज के सहित हर संभव सहायता उपलब्ध कराने, मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुंचाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है.

क्रेन लिफ्ट हटाने का काम कर रहे थे मजदूर 

हरियाणा के गुरुग्राम सेक्टर 77 में पाम हिल्स सोसायटी के एक निर्माणाधीन टावर में कुछ मजदूर क्रेन लिफ्ट हटाने का काम कर रहे थे. जिसके लिए 17वीं मंजिल पर लिफ्ट और बिल्डिंग के बीच लोहे का गार्डर लगाकर सामान शिफ्ट करने के लिए प्लेटफॉर्म बनाया गया था. जहां से सामान शिफ्ट करते वक्त अचानक संतुलन बिगड़ने से पांच मजदूर नीचे गिर गए थे.

एक मजदूर 12 वीं मंजिल पर अटका 

चार मजदूरों की मौके पर मौत हो गई. वहीं एक मजदूर 12वीं मंजिल पर लगे सेफ्टी टूल में फंस गया. मृतकों में एक किशनगंज और तीन गोपालगंज के रहने वाले थे. वहीं गोपालगंज का एक अन्य मजदूर भी घायल हुआ है. जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. मृतकों की पहचान किशनगंज निवासी मोहम्मद तामिद एवं गोपालगंज के रहने वाले नवीन, परमेश्वर राम, कुमुद कुमार के रूप में हुई है. घायल राजकिशोर भी गोपालगंज का निवासी है.

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

4 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

9 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

19 घंटे ago