लालू से मिलकर लगाई गुहार तो वापस मिला ‘ग्रेजुएट चायवाली’ का ठेला, JCB से उठा ले गए पटना नगर निगम वाले

बिहार की राजधानी पटना के पॉश इलाके में चाय का स्‍टॉल लगाकर सुर्खियां बटोरने वाली प्रियंका गुप्‍ता उर्फ ग्रेजुएट चायवाली को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. पटना नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत ग्रेजुएट चायवाली के नाम से मशहूर प्रियंका गुप्‍ता के स्‍टॉल को जब्‍त कर अपने साथ ले गई थी. इसके बाद रोती-बिलखती प्रियंका ने लालू प्रसाद यादव से उनके आवास में जाकर मुलाकात की और उनसे जब्‍त ठेले को लौटाने की गुहार लगाई. शीर्ष स्‍तर से हस्‍तक्षेप के बाद नग‍र निगम ने ग्रेजुएट चायवाली को उनका स्‍टॉल वापस कर दिया. स्‍टॉल जब्‍त होने के बाद प्रियंका गुप्‍ता बीच सड़क पर ही रोने लगी थीं. उन्‍होंने बिहार के उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव से भी इस बाबत मुलाकात की थी.

बता दें कि ग्रेजुएट चायवाली के नाम से मशहूर प्रियंका गुप्ता की टी स्टॉल को नगर निगम ने हटा दिया था. इसके बाद परेशान प्रियंका डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पास उनसे मिलने पहुंची थीं. प्रियंका गुप्ता ने बताया था कि कि चाय का स्टॉल ही उनका सब कुछ है, जिसे नगर निगम ने हटा दिया. ग्रेजुएट चाय वाली प्रियंका गुप्ता ने बताया कि वह अपने टी स्टॉल को 4:30 बजे खोल रही थीं, तभी नगर निगम वाले आए और उनके स्‍टॉल को जब्‍त कर अपने साथ लेकर चले गए. प्रियंका ने बताया कि उनके चाय के स्टॉल पर नगर निगम के कमिश्नर भी चाय पीने आते थे. उन्होंने कहा था कि तुम्हारी इस स्टॉल को कभी कोई नहीं हटाएगा…तुम आराम से काम करो, लेकिन आज बहुत रोकने और समझाने के बावजूद भी मेरे स्‍टॉल को हटा दिया गया. उन्‍होंने बताया कि इसके बाद वह तेजस्वी यादव से मिलीं.

डिप्‍टी सीएम ने क्‍या कहा था?

प्र‍ियंका गुप्‍ता उर्फ ग्रेजुएट चायवाली ने बताया कि बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने उपमुख्‍यमंत्री के नाम से एक पिटीशन देने की बात कही थी और कहा था कि देखते हैं इस मामले में वे लोग क्या कर सकते हैं. इसके बाद प्रियंका काफी परेशान नज़र हो गई थीं और रोने लगीं. प्रियंका ने बताया कि चाय का स्‍टॉल ही उनका सबकुछ है. उनकी रोजी-रोटी ओर उनका रोजगार है. उन्‍होंने बताया कि उनके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वह दुकान खोल सकें. वह धीरे-धीरे पैसा जमा कर रही हैं, ताकि इस स्‍टॉल को दुकान में बदल सकें. प्रियंका ने बताया कि या तो मेरी स्टॉल मुझे वापस कर दे या फिर मुझे परमानेंट दुकान दें, ताकि वह अपनी चाय की दुकान चला सकें.

लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के बाद बनी बात

प्रियंका गुप्‍ता ने लालू प्रसाद यादव से भी मुलाकात की. उन्‍होंने लालू यादव को अपनी व्‍यथा से अवगत कराया था. इसके बाद गुरुवार रात तकरीबन 9 बजे उनका स्‍टॉल उन्‍हें लौटा दिया गया. आपको बता दें कि ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका ने जब चाय का स्‍टॉल खोला था, तब से ही वह काफी सुर्खियों में रही हैं. पटना वूमंस कॉलेज की छात्रा प्रियंका के चाय के स्टॉल पर कई सेलिब्रिटी चाय पी चुके हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

2 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

3 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

3 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

4 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

10 घंटे ago