विधानसभा के स्पीकर ने इस्तीफा देने से किया इनकार, कहा- नोटिस नियमों के खिलाफ है

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार विधानसभा के स्पीकर विजय कुमार सिन्हा का बड़ा बयान सामने आया है। विधानसभा अध्यक्ष ने यह स्पष्ट कर दिया कि वे अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि सदन की बात सदन में करेंगे। बिहार विधानसभा स्पीकर विजय सिन्हा ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने साफ तौर पर कह दिया कि उन्हें नोटिस दिया गया वह नियमों और प्रावधान के खिलाफ था।

स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र हमारे लिए सिर्फ व्यवस्था नहीं है। विगत दिनों सत्ता को बचाए रखने के लिए जो कुछ भी हुआ उस पर इस समय कुछ भी कहना उचित नहीं होगा। लेकिन इस क्रम में विधायिका की प्रतिष्ठा पर जो प्रश्न खड़े किये गये है उस पर चुप रह जाना भी मेरे लिए अनुचित होगा। अध्यक्ष संसदीय नियमों तथा परंपराओं का संरक्षक है यह केवल पद नहीं है बल्कि एक न्यास का अंगरक्षक भी है।

विजय सिन्हा ने कहा कि इसलिए इस दायित्व के साथ जब तक बंधे हैं तब तक अपने व्यक्तिगत सम्मान से ऊपर लोकतंत्र की गरिमा को सुरक्षित रखना मेरा कर्तव्य हैं। इसलिए जब विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में मेरे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया तब मैंने अपने ऊपर विश्वास की कमी के रूप में नहीं देखा। अविश्वास का प्रस्ताव का जो नोटिस सभा सचिवालय को दिया गया उसमे नियमों और प्रावधानों की अनदेखी की गयी है। इसलिए इस नोटिस को अस्वीकृत करना मेरा स्वाभाविक जिम्मेवारी है।

विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने साफ तौर पर कह दिया है कि वे पद से इस्तीफा नहीं देंगे। प्रेस सलाहकार की बैठक में मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बातें कही। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव लाया गया लेकिन मैंने खुद पर विश्वास रखा। अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस सचिवालय को दिया गया जिसमें नियमों की अनदेखी की गई है। आसन से बंधे होने के कारण से नोटिस में सबसे दुर्भाग्यपूर्ण और निराधार आरोप लगाए गए हैं जो व्यक्तिगत स्तर के हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

3 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

3 घंटे ago

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

7 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

9 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

19 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

23 घंटे ago