उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- मिशन 2024 पर बिहार से बाहर जाएंगे नीतीश कुमार, करेंगे यह काम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

भाजपा से अलग होकर बिहार में सरकार बनाने के बाद महागठबंधन के नेताओं के सामने एक नया और बड़ा टास्क है नीतीश कुमार को पीएम पद के उम्मीदवार के रूप में स्थापित करना। पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा इसमें जोर-शोर से लगे हैं। हालांकि, जेडीयू के सभी बड़े लीडरों ने नीतीश को पीएम बनाने के एजेंडे पर सहमति दे दी है। लेकिन, उपेंद्र कुशवाहा सबसे ज्यादा मुखर हैं। नई सरकार के गठन के साथ ही कुशवाहा ने नीतीश कुमार को दिए बधाई संदेश में कहा था कि देश आपका इंतजार कर रहा है। राजद की ओर से भी नीतीश कुमार को पीएम मेटेरियल बताकर दिल्ली की राजनीति करने की बात कही गई है।

कई नेताओं के आए कॉल

इस बीच उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि देशभर में विपक्ष को एकजुट करने सीएम नीतीश कुमार दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों में जाएंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को शिकस्त देने के लिए नीतीश कुमार के पास लगातार विपक्षी दलों के नेताओं के फोन भी आ रहे हैं। जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पटना में पत्रकारों से यह बात कही।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन सरकार के गठन के बाद जिन नेताओं के फोन आये हैं, स्वाभाविक रूप से उनसे मुलाकात करने और उनका धन्यावाद देने भी मुख्यमंत्री जाएंगे। विपक्ष की एकता के प्रयास का दायित्व मुख्यमंत्री पर है। इसे पूरा करने के लिए नीतीश कुमार बिहार से बाहर जाकर उन सभी नेताओं से मुलााकात करेंगे और विपक्षी ताकतों को एकजुट करेंगे।

तनाव पैदा करना भाजपा का मकसद

पत्रकारों के सवाल पर कहा कि बिहार में भाजपा की दाल नहीं गलने वाली है। भाजपा के लोग यहां नाक रगड़ेंगे पर, कुछ भी उन्हें हासिल नहीं होगा। महागठबंधन के सामने भाजपा का कुछ भी चलने वाला नहीं है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो महागठबंधन चाहेगा, वहीं बिहार में होगा। एक सवाल पर कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के लिए पूर्णिया को चुना गया है। इसके पीछे भी भाजपा का मकसद है कि कुछ ऐसा करो कि समाज में तनाव पैदा हो।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

1 घंटा ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

4 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

6 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

6 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

6 घंटे ago