समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भैंस धोने के लिए चौर में गई महिला की डूबने से मौत हो गई। दरअसल मामला समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत मोरदीव पंचायत के बगड़ा चौर का है।
बताया जाता है कि मृतक मंजू देवी चौर में रोजाना की तरह आज भी भैंस को धोने के लिए सुबह-सुबह पहुंची थी। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। लगभग दो घंटे के बाद उसके शव को स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया, वहीं घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है। सूूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में थी।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…