बिहार के एक युवा आईएएस अधिकारी का गाया हुआ गाने इनदिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. 2016 बैच के आईएएस अफसर रिची पांडे जहानाबाद के डीएम हैं. चर्चित आईएएस टीना डाबी भी साथ में हैं जो गाने पर थिरक भी रही हैं. यह वीडियो अब सामने आया है. डीएम रिची पांडे ने एबीपी न्यूज को बताया कि स्टेज वाला वीडियो आईएएस ट्रेनिंग सेंटर मसूरी के फेयरवेल का है. उनके साथ स्टेज पर दिखने वाली महिला आईएएस टीना डाबी हैं. टीना अभी राजस्थान के जैसलमेर की डीएम हैं.
रिची पांडेय के गाने का दो वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल किया जा रहा है. इसे यूजर काफी पसंद कर रहे हैं. पहला वीडियो पटना के डीडीसी रहते सरकारी आफिस में गाना गाने का है. लोगों से भरे कार्यालय में रिची गा रहे हैं…हर पल यहां जी भर जियो… दूसरा वीडियो उनके आइएएस ट्रेनिंग सेंटर मसूरी की फेयरवेल पार्टी का है, जिसमें वे गा रहे हैं.. संभालो मुझको ओ मेरे यारों संभलना मुश्किल हो गया… रिची के गाने के दौरान आइएएस टीना टाबी भी माइक लेकर उनके बगल में खड़ी हैं. गाना सुनकर टीना के भी कदम थिरक रहे हैं. फिर टीना गाती हैं..सोचो ना क्या हुआ बोलो बोलो ना…
कड़क अंदाज और सुरीली आवाज के धनी 2016 बैच के युवा आईएएस अधिकारी रिची पांडे की जहानाबाद में 11 मई 2022 को बतौर जिलाधिकारी पहली पोस्टिंग थी. रिची पांडे की पहचान जिले में एक कड़क और ईमानदार डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के रूप में है. कमान संभालने के बाद से रिची पांडे लगातार जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और विकास की गति को नई धार देने में जुटे हैं. कार्य संस्कृति में बदलाव लाने को लेकर कर्मियों और अधिकारियों को फटकार भी लगाते हैं. रिची पांडे का कई वीडियो पहले भी वायरल हो चुका है.
रिची पांडेय की पत्नी हैं आईएफएस
बता दें कि आईएएस अधिकारी रिची पांडे की पत्नी ताविशी बहल पांडे आईएफएस ऑफिसर हैं. पटना के पासपोर्ट कार्यालय में वो सेवा दे रही हैं. ताविशी बहल पांडे भी सहज और सरल होने के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहती हैं. बहरहाल सोशल मीडिया पर रिची पांडेय का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में रिची पांडेय गा रहे हैं ‘संभालो मुझको ओ मेरे यारों’. इस दौरान टीना डाबी भी गाना गाती हैं. रिची पांडे का एक और वीडियो है जिसमें वो गा रहे हैं ‘हर पल यहां जी भर जीयो’. यह भी वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो पटना में डीडीसी रहते एक त्योहार के समय अधिकारियों के साथ का है.
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…
समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…