तेजस्वी यादव दूसरी बार बने बिहार के डिप्टी सीएम, जानें इस मौके पर क्या बोलीं पत्नी राजश्री…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार में नीतीश कुमार ने एक बार फिर से महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बना ली है. आज बुधवार को नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली उनके साथ ही तेजस्वी यादव ने भी आज दूसरी बार उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. तेजस्वी यादव इससे पहले 2015 में उप मुख्यमंत्री बने थे उस वक्त भी राज्य के सीएम नीतीश कुमार ही थे. आज राजभवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में लालू यादव के परिवार से तेज प्रताप यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव उर्फ रेचल भी मौजूद रहीं.

क्या बोली राजश्री यादव

तेजस्वी यादव के शपथ लेने के बाद उनकी मां और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने कहा की यह बिहार के लोगों के लिए अच्छा है, मैं उन्हें धन्यवाद देती हूं, सभी खुश हैं. वहीं इस मौके पर राजद नेता तेज प्रताप यादव ने कहा की हम सत्ता में काम करने आए हैं और हम बिहार के युवाओं के लिए अच्छा काम करेंगे. वहीं तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की मैं सभी को धन्यवाद देती हूं.

2020 में तेजस्वी ने संभाली थी चुनाव की कमान

बता दें की अपनी आयु के 33 साल पूरा कर चुके लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की चुनावी कमान संभाली थी. यहां उन्होंने प्रभावी प्रदर्शन करके भी दिखाया था. राजद ने इस चुनाव में करीबी मुकाबले में 75 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल का तमगा हासिल किया था. राजद ने ऐसा परिणाम वह भी ऐसी परिस्थिति में जब पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद जेल में थे और उनके उत्तराधिकारी में स्पष्ट रूप से कौशल की कमी दिख रही थी.

2015 में पहली बार बने विधायक

तेजस्वी यादव पहली बार 2015 में चुनाव के मैदान में उतरे और उन्होंने वैशाली जिले की राघोपुर विधानसभा सीट पर 22 हजार वोट से जीत हासिल की. इसके बाद जब बिहार में आरजेडी-जेडीयू की सरकार बनी तो उन्हें डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी दी गई. लेकिन साल 2017 में नीतीश ने गठबंधन तोड़ दिया और फिर तेजस्वी को विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी मिली वहां भी तेजस्वी ने एक अच्छे नेता के रूप में अपना प्रभाव छोरा. अब एक बार फिर वे बिहार के डिप्टी सीएम बन चुके हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

12 मिनट ago

समस्तीपुर-पूसा मुख्य मार्ग पर साइकिल सवार युवक की अज्ञात वाहन से ठोकर लगने पर मौ’त

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूसा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार को ताल दशहरा के…

29 मिनट ago

बिहार : शीतला माता मंदिर में भगदड़ के बाद ऐक्शन, 20 लोगों पर केस; पंडा समिति के 4 सदस्य अरेस्ट

नालंदा के शीतला मंदिर में हुई भगदड़ के बाद अब बड़ा ऐक्शन लिया गया है।…

3 घंटे ago

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

9 घंटे ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

11 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

21 घंटे ago