समस्तीपुर: स्वर्ण व्यवसायी सह भाजपा नेता को मारी गोली, व्यवसायी की मौत एक गंभीर रूप से जख्मी

समस्तीपुर: समस्तीपुर इन दिनों क्राइम कैपिटल बन चुका है। आये दिन एक के बाद एक हो रहे अपराधिक वारदात से जहां आम लोग और व्यवसायी दहशत में है, वहीं लोग पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।

स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या 

ताजा मामला खानपुर थाना क्षेत्र के इलमसनगर की है जहां दुकान बंद कर घर सिरोपट्टी लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी सह भाजपा नेता को अपराधियों ने गोली मार कर आभूषण से भरा थैला लेकर फरार हो गया। जहां अस्पताल ले जाने के दौरान व्यवसायी की मौत हो गई, वहीं एक अन्य व्यक्ति दिलीप कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

मृतक की पहचान रघुनाथ कुमार स्वर्णकार उर्फ नाथू साह के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही परिजन के द्वारा उन्हें सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक रघुनाथ को सीने और पेट मे दो गोली लगी थी। वहीं बीच-बचाव करने के दौरान उनका कर्मी दिलीप कुमार भी गोली लगने से जख्मी हो गया।

घर के पास ही पहले से घात लगाए थे अपराधी 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रोज की तरह व्यवसायी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। घर पहुंचते ही पूर्व से घात लगाए दो बाइक पर सवार चार की संख्या में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां उनकी मौत हो गई। वहीं घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है।

Avinash Roy

Recent Posts

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

43 सेकंड ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

2 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

2 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

5 घंटे ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

5 घंटे ago

बिहार AEDO के लिये एडमिट कार्ड कल से कर पाएंगे डाउनलोड, इन डेट्स में परीक्षा लेगी BPSC

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…

5 घंटे ago