बिहार: शहीद की माता के लिए युवाओं ने बिछा दी हथेली, प्रतिमा से लिपटकर रो पड़ी मां

देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। ऐसे में सबसे पहले सम्मान का हक उन्हें है जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण की आहुति दी है। वैशाली में एक शहीद जवान की मां के सम्मान में युवकों ने अपनी हथेलियां बिछा दीं। हथेलियों पर चलकर जवान की मां बेटे की प्रतिमा तक पहुंची। पहले आरती उतारी और फिर प्रतिमा से ही लिपट कर रो पड़ी।

ये तस्वीरें वैशाली जिले के चकफतेह गांव का है। दरअसल गलवान घाटी में दो साल पूर्व चीनी सेना से मुठभेड़ जयकिशोर सिंह शहीद हो गए थे। दो साल बाद उनकी मां मंजू देवी अपने बेटे की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंची थी। उनको आते देख युवा इकट्‌ठा हो गए। औन जमीन पर अपनी हथेली बिछा दी।

इसके बाद शहीद की मां से हथेली पर चलने का आग्रह किया। वीर शहीद की मां युवाओं के आग्रह को टाल न सकी और उनके हथेली पर चलते हुए स्मारक तक पहुंची। इधर, गांव के युवाओं का जज्बा देख तालियों की गरगराहट से पूरा माहौल देशभक्ति के ओतप्रोत हो गया।

ऐसा सम्मान पाकर शहीद जय किशोर सिंह की मां को बेहद गर्व की अनुभूति हुई और अपने शहीद पुत्र के स्मारक पर पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए फफक-फफक कर रोने लगी। दरअसल, अमृत महोत्सव के मद्देनजर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कई गांव के युवा शहीद के घर तिरंगा देने आये थे।

इस दौरान देश भक्ति गाना भी बजता रहा। बेहद भावुक इस पल को देख रहे स्थानीय लोगों की आंखें भी नम हो गई। वहीं अमर शहीद की मां मंजू देवी ने कहा कि आज लगा कि मेरे बेटे की शहादत बेकार नहीं गयी है। मुझे लोगों ने अपने हथेली पर पैर रखकर चलाते हुए अपने पुत्र के प्रतिमा के पास पहुंचाया। वहीं स्थानीय अंकित कुमार ने कहा कि एक मां अपने गर्भ में बच्चे को पालती है और देश की सेवा के लिए बॉर्डर पर भेज देती है। ऐसी मां को सम्मान देना हम सभी का फर्ज है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ, बांस एवं केन शिल्प कारीगरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) के सहयोग से तथा…

1 घंटा ago

बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

16 मार्च को राज्यसभा चुनाव को लेकर वोटिंग होगी. बिहार की 5 सीटों के लिए…

8 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी, 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी तेज हवा

बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कभी तेज धूप तो…

10 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल के 6 स्टेशनों को मिला ‘जंक्शन’ का दर्जा, यात्रियों को मिलेगी सुविधा; नोटिफिकेशन जारी

पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर द्वारा जारी वाणिज्यिक अधिसूचना के अनुसार समस्तीपुर मंडल के छह…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में होटलों की औचक जांच, घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन सख्त

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) दिलीप कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को शहर के…

22 घंटे ago

जनता दरबार में समस्तीपुर DM ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

समस्तीपुर : जन-समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

22 घंटे ago