बिहार: जिस प्रेमी को पाने के लिए घर से की बगावत उसी ने शादी के बाद बाइक के लिये दी दर्दनाक मौत

अनिता और अनिल एक दूसरे के साथ सात जन्मों तक साथ निभाने का वायदा करते नहीं थकते थे. अनिता तीन साल पहले अनिल के प्रेम में इस कदर पागल हुई कि उसने अपने परिवार से ही बगावत कर लिया जिसने उसे जन्म देने के बाद उसकी परवरिश की. अनिता और अनिल की प्रेम कहानी जब परवान चढने लगा तो ग्रामीणों ने वर्ष 2019 में दोनों का प्रेम विवाह कराकर साथ जीने का आजाद कर दिया. अनिता भी प्रेमी से पति बने अनिल चौधरी के साथ हंसी खुशी रहने लगी लेकिन दोनों की खुशी को परिवार की नजर लग गई.

प्रेम कहानी बिहार के बगहा की है जहां लालच ने कलह पैदा कर दिया. सब रिश्ते को छोड़कर ससुराल पहुंची अनिता के परिजनों से दहेज की मांग होने लगी. बात-बात में मारपीट और झगड़ा के बीत अनिता का सपना टूट गया जिसे देखकर वह अनिल के साथ आई थी. शनिवार की रात उसकी आखिरी रात बन गई जब अनिल के घर से उसकी अर्थी निकल पड़ी.

दहेज के लिए हत्या का आरोप, पिता ने कहा- बेटी को किया जाता रहा प्रताड़ित

बगहा नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर मुहल्ला वार्ड संख्या 26 निवासी छोटेलाल चौधरी के पुत्र अनिल चौधरी की पत्नी अनिता देवी की संदेहास्पद स्थिति में लाश मिलने से गांव में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने बताया कि अनिता और अनिल चौधरी की शादी प्रेम प्रसंग में हुई थी. ग्रामीणों के समक्ष बिना दान दहेज के. मृत विवाहिता के पिता सुभाष चौधरी ने बताया कि मेरी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. 3 लाख रुपये और बाइक की मांग की जा रही थी. मैं दहेज में 3 लाख रुपया नहीं दिया तो मेरी बेटी की गला दबा कर ससुर छोटेलाल चौधरी, अनिल चौधरी और सास चिंता देवी ने हत्या कर दी.

आरोपी पति के साथ सास-ससुर भी गिरफ्तार

अनिता की हत्या की खबर के तत्काल बाद पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराया. हत्या के मामलें में पुलिस ने अनिता के पति अनिल चौधरी, ससुर छोटेलाल चौधरी और सास चिंता देवी को गिरफ्तार कर लिया है. बगहा थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस की टीम तफ्तीश कर मामलें के खुलासा करने में जुटी है. एसडीपीओ कैलाश प्रसाद ने बताया कि मृतका के पिता सुभाष चौधरी ने बेटी की हत्या करने का मामला दर्ज कराया है. मौके पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने शव को अपने कब्जे में लेकर सास ससुर व पति, तीनों को गिरफ्तार कर लिया है तथा घटना के कारणों की जांच में पुलिस जुट गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

3 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

4 घंटे ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

12 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

13 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

13 घंटे ago