बिहार: सरकारी स्कूल में पढ़ाई के बजाय छात्राओं से पकवाया जा रहा है मिड डे मील

बिहार में जहानाबाद जिले के एक स्कूल में बच्चियों से मिड डे मील (मध्याह्न भोजन) बनवाया जाता है. जाहिर है बच्चियों से इस तरह का काम करवाना इस योजना को उसके मूल मकसद से भटका देना है.

दरअसल, सरकारी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और अधिक से अधिक बच्चों को स्कूलों से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई कल्याणकारी योजना है मिड डे मील. लेकिन बिहार में इसका बुरा हाल है. कभी मध्याह्न भोजन के चावल की चोरी, तो कभी भोजन की खराब क्वॉलिटी मिड डे मील की उपयोगिता पर सवाल उठाते रहे हैं.

ताजा मामला जहानाबाद जिले का है. यहां के मखदुमपुर प्रखंड क्षेत्र में सेरथुआ मध्य विद्यालय है. यहां छात्राओं से मिड डे मील बनवाया जाता है. स्कूली छात्राओं से मध्याह्न भोजन तैयार करवाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों से मिड डे मील बनवाया जा रहा है. वीडियो में कोई बच्ची सब्जी काटती हुई दिख रही है, तो कोई चावल से कंकड़ बीनते हुए. इन बच्चियों को क्लास रूम में पढ़ाने के बजाए स्कूल में उनसे चूल्हा-चौका कराया जा रहा है.

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी जहानाबाद के एक सरकारी विद्यालय में छात्रों से मजदूरी कराने का वीडियो सामने आया था. अभी यह मामला ठंडा भी नहीं पड़ा है कि एक नया वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया. जहानाबाद जिले के सरकारी विद्यालयों में प्रधानाध्यापक बच्चों से जिस तरह काम ले रहे हैं, उससे सरकार की तो भद्द पिट ही रही है, स्कूलों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. ताजा मामला सामने आने के बाद संबद्ध विभाग के पदाधिकारी जांच में जुट गए हैं. देखना है कि स्कूल प्रशासन पर शिक्षक पर विभाग क्या कार्रवाई करता है.

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

3 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

4 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

4 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

6 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

6 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

9 घंटे ago