समस्तीपुर निवासी BJP के MLC निकले शराबी, FSL रिपोर्ट में हुई पुष्टि, डॉक्टर दोस्त को पुलिस से बचाने में खुद फंस गए MLC साहब

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

शराबबंदी वाले बिहार में एक माननीय बुरे फंस गये। ये जनाब हैं बीजेपी के एमएलसी देवेश कुमार। उनपर शराब पीने का न सिर्फ आरोप लगा है बल्कि आरोप की पुष्टि भी हो गई है। अपने एक साथी डॉक्टर को पुलिस से बचाने में एमएलसी साहब खुद फंस गए हैं। उनके साथी ने शराब पी रखी थी जिसे छुड़ाने वे थाने चले गए थे।

अब उन्हीं पर शराब पीने की पुष्टि हो गई है। सड़क हादसे के बाद शराब के नशे में पकड़े गये एक डॉक्टर संजय चौधरी का करीबी बताकर पाटलिपुत्र थाने पहुंचे बीजेपी के एमएलसी देवेश कुमार के ब्लड और यूरिन सैंपल की रिपोर्ट सामने आ गयी है।

आत्मसमर्पण कर ली जमानत

एफएसएल रिपोर्ट में एमएलसी के शराब पीने की पुष्टि हुई है। इसका पता चलने के बाद उन्होंने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर वहां से जमानत ली। इसकी जानकारी पाटलिपुत्र थाने व पटना पुलिस के आलाधिकारियों को भी है। हालांकि देवेश कुमार पूर्व में शराब पीने की बात से इनकार कर रहे थे। देवेश कुमार मूल रूप से समस्तीपुर जिले के पूसा थानांतर्गत महमदपुर देवपार के रहने वाले हैं।

गौरतलब है कि बीते जुलाई में पाटलिपुत्र थाना इलाके में हुये सड़क हादसे के बाद शराब के नशे में पकड़े गये एक डॉक्टर संजय चौधरी का करीबी बताकर बीजेपी के एमएलसी देवेश कुमार थाने में पहुंच गये। उस वक्त पटना पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा था कि जब एमएलसी थाने पहुंचे तो उनके मुंह से भी शराब जैसी बदबू आ रही थी। पुलिस उन्हें लेकर पीएमसीएच गई, जहां उनका ब्लड और यूरीन सैंपल लिया गया। सैंपल को एफएसएल में जांच के लिये भेज दिया गया।

ये है मामला

सात जुलाई की रात सवा एक बजे पाटलिपुत्र सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क के पीछे अटल पथ पर डॉक्टर ने एक दूसरी गाड़ी में टक्कर मार दी थी। डॉक्टर ने दूसरी गाड़ी के चालक से समझौता कर लिया। पुलिस ने डॉक्टर संजय को शराब के नशे में पाकर थाने ले आयी थी। उस मामले में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें विधान पार्षद को शराब के नशे में बताया गया था। आरजेडी ने इस मसले को तब जोर शोर से उठाया था और नीतीश कुमार पर हमला किया था।

Avinash Roy

Recent Posts

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

2 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

2 घंटे ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

3 घंटे ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

3 घंटे ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

4 घंटे ago

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

7 घंटे ago