बड़ी खबर: विजय सिन्हा के खिलाफ महागठबंधन का अविश्वास प्रस्ताव, RJD MLA का दावा- राजद का होगा नया स्‍पीकर

आरजेडी विधायक ने दावा किया है कि महागठबंधन की सरकार में स्पीकर आरजेडी कोटे से बनेगा. दरअसल आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र थोड़ी देर पहले ही राबड़ी आवास पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि स्पीकर आरजेडी कोटे से ही बनेगा. वहीं विधान परिषद का सभापति कौन बनेगा यह जदयू तय करेगी.

वहीं इस दौरान भाई वीरेंद्र ने खुद के मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर कहा कि मैंने काम किया है. इस लायक हूं, इसलिए उम्मीद है मंत्री पद मिलेगा. इस दौरान उन्होंने कहा कि आरजेडी विधानसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी. थोड़ी देर आरजेडी के विधायक विधानसभा जायेंगे. भाई वीरेंद्र ने कहा कि स्पीकर को खुद स्पीकर का पद त्याग देना चाहिए.

बता दें, आज दोपहर 2 बजे महागठबंधन की सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है, जिसमें नीतीश कुमार 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. वहीं तेजस्वी यादव को दूसरी बार डिप्टी सीएम बनने का अवसर मिलेगा. इस बीच जेडीयू, कांग्रेस और राजद तीनों दलों में मंत्री बनने वाले चेहरों को लेकर नाम पर मंथन जारी है.

महागठबंधन के सबसे बड़े दल राजद की तरफ से मंत्रिमंडल को लेकर माथापच्ची जारी है. जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक बिहार सरकार में 16 से 18 मंत्री राजद के होंगे जबकि कांग्रेस को 3 या 4 पद मिल सकता है, वहीं जीतन राम मांझी की पार्टी हम पिछली सरकार की तरह ही इस सरकार ने भी एक सीट लेने में सफल होगी. हालांकि वामदलों ने बाहर से समर्थन देने का ऐलान किया है लेकिन लेफ्ट के भी दो विधायकों को मंत्री बनाए जाने की खबर मिल रही है.

राजद से जुड़े सूत्रों के मुताबिक पार्टी की तरफ से आलोक मेहता, ललित यादव, भाई वीरेंद्र, अनिता कुमारी तस्लीमुद्दीन के बेटे शाहनवाज जैसे कई नामों पर चर्चा हो रही है और माना जा रहा है कि यह सभी मंत्रिमंडल में अपनी जगह बना पाएंगे. राजद कोटे के मंत्रियों का नाम फाइनल करने के लिए बुधवार की सुबह से ही पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर मंथन जारी है. पिछली सरकार में मंत्री रहे आरजेडी के कई पुराने चेहरों को भी फिर से मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है लेकिन युवा नेतृत्व के कारण तेजस्वी यादव कई नए चेहरों को भी इस बार अपने साथ रखने के मूड में हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

15 दिनों में डीजे मुक्त होगा बिहार, विधान परिषद में नीतीश सरकार ने किया ऐलान, गलती की तो …

बिहार में बरात या अन्य आयोजनों में डीजे संगीत पर पूरी तरह रोक लगा दी…

32 मिनट ago

बिहार विधानसभा स्पीकर समेत 42 विधायकों को HC का नोटिस, चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने का आरोप

बिहार की राजनीति में बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। Patna High Court ने पक्ष…

2 घंटे ago

चुनावी हार से पस्त खेसारी लाल का सियासत से संन्यास? कहा- सच बोलकर राजनीति नहीं कर सकते

भोजपुरी के जाने माने सिंगर एक्टर खेसारी लाल यादव ने कहा है कि राजनीति करने…

3 घंटे ago

पत्थर से सिर फोड़ने पर मौ’त व समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ जाम कर आगजनी मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से 50 हजार Cash निकालकर जा रहे छात्र के बैग से उच्चके ने उड़ाये रूपये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार…

9 घंटे ago

BRB काॅलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…

10 घंटे ago