RCP सिंह के जदयू से इस्तीफे पर लालू परिवार से आया पहला रिएक्शन, रोहिणी बोलीं- बीजेपी के इशारे पर हो रहा सब

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे करीबी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो उन्होंने जदयू से इस्तीफा दे दिया। पिछले कुछ महीने से आरसीपी का अपनी ही पार्टी से रिश्ता खराब हो गया था। राज्यसभा की सीट गंवाने के बाद उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल से भी त्यागपत्र देना पड़ा था। लेकिन आरसीपी सिंह के रिजाइन करने के बाद वो आगे क्या करेंगे इसको लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन इस बीच लालू यादव के परिवार से इस मामले में प्रतिक्रिया सामने आई है। राजद के सुप्रीमो लालू की बेटी रोहिणी आचार्या ने कहा है कि अब पूर्व केंद्रीय मंत्री के भी सारे दाग धुल जाएंगे।

रोहिणी ने ट्वीट कर साधा निशाना :

आरसीपी सिंह पर भूखंड खरीदने के लगे आरोप के बाद उन्होंने शनिवार को पार्टी का दामन छोड़ दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री के इस फैसले के बाद सियासी गहमागहमी बढ़ गई। इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तरफ से त्वरित प्रतिक्रिया तो नही आई लेकिन लालू यादव की सिंगापुर में रहने वाली बेटी रोहिणी आचार्या ने ट्वीट कर निशाना साधा।

उन्होंने लिखा कि अब इनके भी सारे दाग धुल जाएंगे। इस दौरान रोहिणी ने बिहार सरकार पर भी निशाना साधा। लालू यादव की बेटी ने आरसीपी सिंह के प्रकरण पर कई ट्वीट किए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पर लगे आरोप और जदयू से इस्तीफे तक के प्रकरण पर राजद के नेताओं ने तो प्रतिक्रिया दी, लेकिन तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, तेज प्रताप समेत लालू परिवार से रियेक्शन नहीं आया। रोहिणी आचार्या की तरफ से ही आरसीपी सिंह को लेकर सीधी प्रतिक्रिया आई है।

आरसीपी सिंह ने दी सफाई :

गौरतलब है कि हैसियत से ज्यादा संपत्ति खरीदने का आरोप लगने के बाद आरसीपी सिंह ने जदूय का साथ छोड़ दिया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि उनकी दो बेटियों के नाम पर जमीन की खरीद में कोई गड़बड़ी नहीं है। उनकी दोनों बेटियां क्रमश: आईपीएस और वकील हैं। दोनों 2010 से आयकर रिटर्न दाखिल कर रही हैं। मेरे पिताजी सरकारी सेवा में थे। उन्होंने अपनी पूरी संपत्ति हमारी दोनों बेटियों के नाम कर दी थी।

उन्होंने कहा कि जमीन की खरीद कई टुकड़े में हुई है। कुछ जमीन बदलेन (जमीन के बदले जमीन) की भी है। शहर की तुलना में गांव की जमीन सस्ती होती है। सिंह ने कहा कि जमीन की खरीद में उनके बैंक खाता से एक रुपये का भी लेन देन नहीं हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

5 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

6 घंटे ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

14 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

15 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

15 घंटे ago