बिहार में नेताओं की बयानबाजी का सिलसिला चरम पर पहुंच चुका है। खासकर भाजपा भाजपा-जदयू के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप चल रहे हैं। अब जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भाजपा पर जमकर हमला किया है। BJP के पूर्व मंत्री को बिहार का सबसे बड़ा भू माफिया कह दिया है। उन्होंने कहा कि सत्ता हटने के बाद से यह पार्टी विधवा विलाप कर रही है। दिल्ली में वे शुक्रवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे।
भाजपा के खिलाफ सभी दलों को करेंगे एकजुट
ललन सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी कहती है कि नीतीश कुमार जी में प्रधानमंत्री बनने की सारी योग्यता है। लेकिन वे प्रधानमंत्री के उम्मीदवार नहीं हैं। उनका एक ही लक्ष्य है कि सभी पाटियां एक मंच पर आए। भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर 2024 का चुनाव लड़ें। ये उनकी मंशा है। वे इसमें लगेंगे और सफलता भी मिलेगी।
मुजफ्फरपुर जाकर पता कर लीजिए न
बिहार में जंगलराज लौटने का आरोप लगाने को लेकर उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले सत्ता से अलग हट गए हैं तो विधवा विलाप नहीं करेंगे तो क्या करेंगे। एक घटना हुई तो उन्हें जंगलराज दिखाई दे रहा है। और उनके इतने मंत्री जो-जो धंधा कर रहे थे। एक मंत्री थे जिन्होंने ढाई सौ सीओ का तबादला कर दिया। एक साल, छह महीने वाले का ट्रांसफर कर दिया। उसे नीतीश कुमार जी ने रद्द कर दिया। उसके बाद उनका प्रवचन देखे कि हम भू माफिया के खिलाफ लड़ रहे थे इसलिए उनका आदेश रद्द कर दिया गया। जरा मुजफ्फरपुर जाकर पता कर लीजिए सबसे बड़े भू माफिया वही हैं।
बता दें कि ललन सिंह अभी पूरी तरह एक्शन मोड में हैं। चाहे भाजपा पर हमला करना हो या फिर आरसीपी सिंह पर, वे जोरदार तरीके से हमला कर रहे हैं। उन्होंने एक दिन पहले आरसीपी को भाजपा का एजेंट बता दिया था।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…
बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…
पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…
बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…