बिहार की कामवाली बाई निकली करोड़पति, 100 घरों में कर चुकी है चोरी, दिल्ली में बनाया अपना घर, फ्लाइट से करती थी सफर

यूपी की गाजियाबाद पुलिस ने एक ऐसी सीरियल महिला चोर को पकड़ा है, जिसने अब तक 100 घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. NCR इलाके में ही अब तक 26 चोरियां कर चुकी है. आरोपी महिला ने चोरी की संपत्ति के जरिए दिल्ली में प्लॉट खरीदा और घर तक बनवा लिया. फिलहाल, पुलिस का कहना है कि महिला की संपत्ति जब्त की जाएगी और उस गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी.

गाजियाबाद पुलिस ने महिला को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है. महिला हाउस हेल्प के तौर पर घरों में एंट्री करती थी, उसके बाद जेवर चोरी कर लेती थी. आरोपी महिला का नाम पूनम शाह उर्फ काजल है और वह बिहार के भागलपुर जिले की रहने वाली है. पूनम ने दिल्ली, जोधपुर, कोलकाता और गाजियाबाद समेत विभिन्न शहरों में जाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया. इतना ही नहीं, महिला को जब भी किसी दूसरे शहर में चोरी करने जाता होता था तो वह हवाई यात्रा करती थी.

ऐसे पकड़ में आई महिला चोर

पुलिस ने बताया कि हाल ही में काजल ने गाजियाबाद में विपुल गोयल के घर से कथित तौर पर 10 लाख रुपये के सोने के जेवर चोरी किए थे. मामले की शिकायत पुलिस से की गई. इंदिरापुरम के सीओ अभय मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को काजल (30 साल) पर शक हुआ और उसे आम्रपाली विलेज सोसायटी से गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से 3 लाख रुपये के सोने के जेवर बरामद किए गए हैं.

चोरी किए जेवरों को बांट लिया था…

मिश्रा ने कहा कि पूछताछ के दौरान काजल ने बताया कि उसने अपने साथी बंटी की मदद से चोरी की योजना बनाई थी. प्लान के मुताबिक, काजल ने विपुल गोयल की पत्नी को बातों में फंसा लिया और और बंटी ने अलमारी से जेवर चुरा लिए थे. उसके बाद दोनों एक ऑटो-रिक्शा से सोसायटी से भाग गए और चुराए गए जेवरों को आपस में बांट लिया था.

चोरी के पैसों से प्लॉट खरीदा, मकान भी बनवा लिया

महिला विपुल के घर हाउस हेल्प की नौकरी करने आई थी. इससे पहले वह दिल्ली के उत्तम नगर में रह रही थी. काजल ने स्वीकार किया है कि उसने चोरी के पैसे जुटाकर दिल्ली के उत्तम नगर में एक प्लॉट खरीदा और चोरी के जेवर बेचकर मकान बनवा लिया था.

दूसरे शहरों में चोरी करने प्लेन से जाती थी

महिला ने ये भी बताया कि उसने कम से कम 100 घरों में सेंधमारी की है. NCR के जिलों में ही 26 वारदातों को अंजाम दिया है. महिला का कहना था कि वह दूसरे शहरों में चोरी करने जाती थी तो हवाई यात्रा करती थी. पुलिस ने बताया कि महिला की अवैध संपत्ति को जब्त किया जाएगा और उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

12 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

21 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

21 घंटे ago