बिहार: पत्नी और डेढ़ साल की बेटी का कटा सिर ले गया ससुराल, बोला- ये लो, रखो लो अपनी लाडली

बिहार के मधेपुरा जिले में दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद हत्यारे ने जो किया वो दिल दहला देने वाला है। अपनी ही पत्नी और बेटी का सिर काटकर दोनों को मौत के घाट उतारने वाला शख्स पत्नी का सिर लेकर ससुराल पहुंच गया। जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के रामनगर महेश पंचायत में एक शख्स ने पत्नी की सिर धड़ से अलग कर हत्या कर दी और सिर को ससुराल पहुंचा दिया। वहीं, इसके बाद डेढ़ साल की पुत्री की हत्या कर फरार हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित की मां को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार रामनगर महेश पंचायत के मु. जिब्राइल ने परिवारिक विवाद के चलते शुक्रवार की रात पत्नी मुरसुदा खातून और डेढ़ साल की पुत्री जिया प्रवीण की सिर काटकर हत्या कर दी। उसके बाद घर में ही टेबल पर बच्ची के सिर को रख दिया।

वहीं पत्नी के सिर को मधेपुरा थाना के भर्राही ओपी अंतर्गत मछभखडा गांव स्थित ससुराल के दो मीटर के दूरी पर सड़क पर बने पुल पर रखकर दिया। इसके बाद पांच वर्षीय पुत्र जीके और 12 वर्षीय पुत्र जिशान को लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही भर्राई ओपी की पुलिस पहुंची। स्थल पर महिला के सिर के नीचे एक पर्ची भी मिली है। जानकारी मुताबिक पर्ची में लिखा है, ‘ये लो रख लो अपनी लाडली को।’

निर्मम हत्या कांड की वजह – अवैध संबंध बताया जा रहा है। पत्नी और बेटी की हत्या के बाद पति ट्रेन पकड़कर फरार हो गया है। मृतकों में मो. जिब्राहिल की पत्नी रुकसाना, 30 साल और बेटी जिया डेढ़ साल हैं। घटनास्थल से खून से सनी पर्ची मिली है। पर्ची में आपत्तिजनक बातें लिखी हैं। पत्नी की हत्या करने के बाद जिब्राइल ने उसके सिर को पत्नी के मायके दर थाना क्षेत्र के गोढाईला गांव की एक पुलिया पर रख दिया।

इस दोहरे हत्याकांड के बाद से इलाके में सनसनी व्याप्त है। लोग दहशत में भी हैं। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है। आरोपी के घर पर खून ही खून बिखरा हुआ है। तस्वीरें ऐसी हैं कि उन्हें सार्वजनिक भी नहीं किया जा सकता है। उधर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। हत्यारे के इस कदम पर चौतरफा हाय-तौबा मची हुई है। हत्याकांड पर फिलहाल, पुलिस अधिकारियों ने कुछ भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

4 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

5 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

17 घंटे ago