Liger के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे विजय देवरकोंडा, ग्रेजुएट चायवाली के स्टॉल पर ली चाय की चुस्की

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे आजकल अपने आने वाली फिल्म ‘लाइगर’ के प्रमोशन में लगे हुए हैं. इसी क्रम में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने विजय पटना पहुंचे जहां उन्होंने अपनी चाय के लिए मशहूर ‘ग्रेजुएट चायवाली’ के चाय की चुसकियां भी ली. लाइगर फिल्म से जहां विजय बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं, वहीं अनन्या पांडे साउथ में अपने करियर की शुरुआत करने वाली हैं.

‘लाइगार’ हिन्दी में विजय की पहली फिल्म 

विजय की हिन्दी में शूट की गई यह पहली फिल्म होने के कारण उनके फैंस के लिए यह काफी अहम फिल्म मानी जा रही है. 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली पैन इंडिया फिल्म ‘लाइगर’ का लोग बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में ये दोनों कलाकार अपनी फिल्म का जगह-जगह जाकर जोरों-शोरों से प्रमोशन कर रहे हैं. इसी क्रम में विजय को पटना की गलियों में चाय की चुस्की लेते हुए देखा गया.

ग्रेजुएट चायवाली के स्टॉल पर ली चाय की चुस्की 

दरअसल सुपरस्टार विजय देवरकोंडा अपनी आगामी पैन इंडिया फिल्म ‘लाइगर’ के प्रमोशन के लिए आज पटना पहुंचें. इसी दौरान अभिनेता पटना में मशहूर ‘ग्रेजुएट चायवाली’ के स्टॉल पर पहुंचें. जहां विजय ने चाय का मजा लेने के साथ-साथ स्टॉल के स्टाफ के साथ खूब मस्ती की और साथ ही वहां मौजूद लोगों के साथ सेल्फी लेते भी नजर आए. विजय को पटना की गलियों में ऐसे घूमते देख फैंस दीवाने हो गए थे. इससे यह भी साबित होता है की विजय अपनी आने वाली इस फिल्म के लिए सिरियस हैं.

फिल्म का गाना आफत हुआ रिलीज 

पटना में लाइगर के प्रमोशन की शुरुआत से पहले फिल्म का नया गाना ‘आफत’ भी रिलीज किया गया. इस गाने में विजय और अननया की हॉट केमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है. उनकी केमिस्ट्री में चार चांद लगाने का काम तनिष्क बागची और जहरा खान की आवाज ने किया है. पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ‘लाइगर’ हिंदी समेत तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

27 मिनट ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

9 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

10 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

10 घंटे ago

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

12 घंटे ago