पटना साहिब में पांच करोड़ के दान ने मचाया बवाल, पक्ष रखने के लिए दानकर्ता व जत्थेदार को किया गया तलब

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में दानकर्ता करतारपुर निवासी डॉ गुरविंदर सिंह सामरा और जत्थेदार ज्ञानी रणजीत सिंह गौहर ए मस्कीन के बीच कायम विवाद को लेकर तख्त साहिब के पंज प्यारों ने बैठक की. पंज प्यारों की बैठक अतिरिक्त हेड ग्रंथी भाई बलदेव सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में वरिष्ठ ग्रंथी ज्ञानी दिलीप सिंह, ज्ञानी भाई गुरुदयाल सिंह, ग्रंथी पशुराम सिंह, भाई सुखदेव सिंह शामिल हुए. इन लोगों ने हुकूमनामा जारी कर दानकर्ता की ओर से जत्थेदार पर लगाये गये आरोपों को साक्ष्य के साथ 24 अगस्त को 11 बजे उपस्थित होकर पक्ष रखने को कहा गया है.

किसी तरह के बयान नहीं देने का आदेश

पंज प्यारों ने दानकर्ता को मीडिया से दूर रहने और किसी तरह के बयान नहीं देने का आदेश दिया है. इसके अलावा तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रणजीत सिंह गौहर ए मस्कीन को भी 24 को ही पक्ष रखने के लिए तलब किया है.

सोने-चांदी की गुणवत्ता पर उठे सवाल

दरअसल मामला यह है कि करतारपुर निवासी डॉ गुरविंदर सिंह सामरा की ओर से गुरुघर में भेंट की गयी सोने की कलगी, पंगूड़ा साहिब समेत अन्य पांच करोड़ से अधिक की संपत्ति की गुणवत्ता पर सवाल उठ गया है. इस मामले में दानकर्ता की ओर से तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रणजीत सिंह गौहर ए मस्कीन को जिम्मेवार ठहराने के बाद से विवाद बढ़ गया है.

पांच सदस्यीय जांच कमेटी का गठन

दोनों एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं. इसी बीच प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह हित ने तख्त साहिब में दानकर्ता के आरोपों को लेकर बढ़े विवाद के बाद पांच सदस्यीय जांच कमेटी का भी गठन किया है।

दिल्ली हाई कोर्ट के जज कर रहे जांच 

गठित पांच सदस्यीय कमेटी में दिल्ली उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश आरएस सोंधी को जांच कमेटी का चेयरमैन, तख्त साहिब के सदस्य चरणजीत सिंह सलूजा को कमेटी के संयोजक, तख्त श्री केशगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुवीर सिंह, हेड ग्रंथी केशगढ़ साहिब ज्ञानी हरदीप सिंह और अल्पसंख्यक सेल के उपाध्यक्ष अजीत सिंह बिंद्रा को कमेटी का सदस्य बनाया गया है. जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रबंधक कमेटी कार्रवाई की बात कह रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

12 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

21 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

21 घंटे ago