कार्तिकेय कुमार विवाद में नीतीश सरकार के बचाव में उतरे लालू यादव, बोले- सब गलत बात है

बिहार के कानून मंत्री कार्तिकेय कुमार खुद कानून के कठघरे में खड़े हैं. इनके खिलाफ 16 अगस्त को कोर्ट ने सरेंडर करने का वारंट जारी किया था. इसी दिन इन्होंने बिहार में कानून मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण किया था. साफ है कि जिस दिन कार्तिकेय सिंह को कोर्ट में सरेंडर करना था, उसी दिन उन्हें कानून मंत्री बना दिया गया. अब विरोधी भारतीय जनता पार्टी ने इसे मुद्दा बना लिया है. राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने नीतीश सरकार पर सवाल उठाते इन्हें बिहार कैबिनेट से तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है. मगर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद कार्तिकेय कुमार के बचाव में उतर आए हैं.

पटना रवाना होने से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए लालू यादव ने बिहार के कानून मंत्री कार्तिकेय कुमार सिंह के ऊपर लगे आरोपों पर कहा कि यह कोई मामला नहीं है; सब गलत बात है. सुशील मोदी के आरोपों पर कहा कि सुशील मोदी का क्या, झूठा है वो. इसके साथ ही लालू यादव ने केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को हटाने की बात भी कही. उन्होंने कहा कि तानाशाह सरकार को हटाना है, मोदी को हटाना है.

बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्तिकेय कुमार सिंह के मामले पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया था. उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है. बता दें कि एक दिन पहले ही कार्तिकेय सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली, उस दिन उन्हें किडनैपिंग के एक मामले में कोर्ट में पेश होना था मगर वो नहीं हुए.

बता दें कि कार्तिकेय कुमार सिंह के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज है. इसी वजह से कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था. हालांकि, बाहुबली कार्तिकेय को सरेंडर कराने के बजाय उसी दिन कानून मंत्री पद की शपथ दिला दी गई. बता दें कि नीतीश-तेजस्वी सरकार में विधि मंत्री बने कार्तिकेय कुमार उर्फ मास्टर साहब बाहुबली अनंत सिंह के बेहद करीबी हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

22 मिनट ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

2 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

2 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

4 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

4 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

7 घंटे ago