RJD में नीतीश कुमार के लिए दरवाजा बंद! जगदानंद सिंह का बड़ा बयान, कहा- नहीं होगा कोई गठबंधन

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने सोमवार को कहा कि नीतीश कुमार के साथ मिलकर राजद सरकार नहीं बना रही है. नीतीश कुमार से बिहार में सरकार बनाने को लेकर हमारी कोई बात नहीं हुई है. जदयू और राजद के बीच गठबंधन को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है. उन्होंने बिहार में नीतीश और तेजस्वी यादव के साथ आने की संभावना को सिरे से ख़ारिज कर दिया.

जगदानंद सिंह ने कहा कि सोमवार को राजद विधायक और सांसदों की होने वाली बैठक का मकसद राजद के संगठन को मजबूत करना है. विधानसभा चुनाव 2024 और लोकसभा चुनाव 2025 से जुडी तैयारियों को लेकर राजद ने यह बैठक बुलाई है. आने वाले समय में किस प्रकार से पार्टी बिहार में खुद सबसे बड़े दल के रूप में स्थापित करे. कैसे सबसे ज्यादा सीटें जीते. इसे लेकर राजद के विधायकों और सांसदों की बैठक होगी. इस बैठक का किसी नए सियासी समीकरण से कोई मतलब नहीं है.

उन्होंने कहा कि राजद अभी से आने वाले समय में पार्टी को मजबूत करने और अपने जनाधार को बढ़ाने के लिए प्रयासरत है. ऐसे में हम नीतीश कुमार के साथ मिलकर सरकार बनाने की किसी योजना पर काम नहीं कर रहे हैं. बिहार में राजद और जदयू की गठबंधन सरकार बनाने को लेकर नीतीश कुमार से कोई बात नहीं हुई है. यह कयासबाजी कहां से शुरू हुई और कौन लोग इसके पीछे हैं हमें नहीं पता.

दरअसल, ऐसी संभावना जताई जा रही है कि नीतीश कुमार जल्द ही एनडीए से नाता तोड़ सकते हैं. वे राजद के साथ मिलकर राज्य में नई सरकार बनाने को लेकर तैयारी में जुटे हैं. इसे लेकर मंगलवार को होने वाली जदयू की बैठक में बड़ा निर्णय लिया जा सकता है. इस बीच सोमवार को राजद की बैठक है. वहीं कांग्रेस और वाम दल सहित हम ने भी पार्टी की बैठक बुलाई है. इसलिए बिहार में अचानक से इन बैठकों के होने से सियासी सरगर्मी बढ़ गई है.

अब जगदानंद सिंह ने ताजा बयान ने इसे नया रुख दे दिया है. उन्होंने राज्य में सत्ता परिवर्तन की संभवना को ख़ारिज कर दिया है. अब अगले 48 घंटे बिहार की राजनीति के लिए बेहद खास होगा क्योंकि इस दौरान सभी दलों की होने वाली बैठक में क्या निर्णय होता है उसी से बिहार की राजनीति के नए समीकरण का भविष्य तय होगा.

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

8 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

13 घंटे ago