बिहार में सियासी भूचाल के बीच तेजस्वी यादव कर रहे हैं रूद्राभिषेक, मंत्रोच्चार से गूंजा राबड़ी आवास

बिहार में सियासी हलचल के बी तेजस्वी यादव भगवान शिव की पूजा अराधना में लगे हैं. राबडी देवी के आवास पर आज रूद्राभिषेक हो रहा है. तेजस्वी यादव खुद भगवान शिव की अराधना करने बैठे हैं. पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबडी देवी का आवास मंत्रोच्चार से गूंज रहा है.

तेजप्रताप यादव भी पूजा में शामिल

राबडी आवास में आज सुबह से ही पूजा अराधना जारी है. तेजस्वी यादव खुद रूद्राभिषेक कर रहे हैं. उनके बडे भाई तेजप्रताप यादव भी पूजा में शामिल हैं. तेजस्वी की पत्नी राजश्री खुद पूजा अनुष्ठान के सारे इंतेजाम करने में लगी है. पूरा लालू परिवार आज शिव आराधना में लीन है. राबड़ी आवास में सोमवार की सुबह से पार्टी के नेताओं की एंट्री पर रोक लगी है. पूजा में सिर्फ परिवार के लोग शामिल हैं.

राजद नेताओं की कल अहम बैठक

बिहार के जो सियासी हालात हैं उसमें ये लगभग तय हो गया है कि तेजस्वी यादव की सत्ता में वापसी हो सकती है. मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम होने का अंदाजा लगाया जा रहा है. कल ही राजद ने अपने विधायकों की बैठक बुलायी है. नीतीश ने भी जेडीयू विधायकों को बुलाया है तो कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी कल ही होनी है. वैसे बीजेपी क्राइसिस मैनेजमेंट में लगी है लेकिन उसकी कोशिशें सफल होती नहीं दिख रही है.

सत्ता में वापसी की संभावना

ऐसे में तेजस्वी की सत्ता में वापसी तय मानी जा रही है. तो क्या सत्ता में वापसी से पहले राबड़ी आवास में भगवान की अराधना की जा रही है. वैसे भी लालू-राबड़ी परिवार में किसी शुभ काम से पहले पूजा-अराधना की परंपरा रही है. तभी ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि शिव की अराधना के बाद तेजस्वी यादव सरकार में शामिल होने की तैयारी करेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

14 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

23 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

23 घंटे ago