नीतीश मंत्रिमंडल में होगी यादवों की भरमार, भूमिहार- कुर्मी नहीं होगा बड़ा हिस्सेदार, दलितों पर सब लगा रहे दांव

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर रहे हैं. अनुमान है कि 31 लोगों को मंत्री पद किस शपथ दिलाई जाएगी. राजद की ओर से सबसे ज्यादा 16 जबकि जदयू के 11 मंत्री बनाए जा सकते हैं. वहीं कांग्रेस के 2 तथा हम से एक और निर्दलीय एक विधायक को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी. हालांकि सभी दलों ने मंत्री बनाए जाने वाले लोगों की संभावित सूची जातीय समीकरण का भी ध्यान रखा है.

सूत्रों की मानें तो नीतीश मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा 7 यादव बिरादरी के मंत्री होंगे. इसमें 6 राजद कोटे से यादव मंत्री हो सकते हैं जबकि 1 जदयू का यादव मंत्री होगा. वहीं जातीय समीकरण में सभी दलों ने दलित समुदाय को भी विशेष तरजीह दी है. दलित समाज से 6 मंत्री बनाए जा सकते हैं. इसमें राजद तथा जदयू से 2 – 2 दलित मंत्री जबकि हम और कांगेस से 1-1 दलित को मंत्री बनाने की संभावित सूची में शामिल किया गया है. वहीं राजपूत समाज से 3 मंत्री बनेंगे.

इनमें राजद और जदयू से 1-1 जबकि एक निर्दलीय राजपूत होगा. वहीं भूमिहार जाति से 2 मंत्री बनेंगे जिसमें राजद और जदयू दोनों 1-1 को मंत्री बना सकती है. कुशवाहा समाज से भी 2 मंत्री होंगे. इसके आलावा कुर्मी से 1, अतिपिछड़ा से 3, सहनी से 1 और अल्पसंख्यक यानी मुस्लिम समुदाय से 4 मंत्री बनाये जा सकते हैं. ब्राह्मण कोटे से सिर्फ एक मंत्री जदयू की ओर से बनाया जा सकता है.

मंत्री बनने वाली राजद की संभावित सूची में जाति समीकरण देखें तो तेज प्रताप यादव- यादव, आलोक मेहता- कुशवाहा, अनिता देवी- नोनिया – अति पिछड़ा, सुरेंद्र यादव-यादव, चंद्रशेखर- यादव, ललित यादव- यादव, भाई वीरेंद्र- यादव, रामानंद यादव, यादव, सुधाकर सिंह- राजपूत, कुमार- सर्वजीत- दलित पासवान, सुरेंद्र राम- दलित, शमीम अहमद, शहनवाज अल्पसंख्यक, भारत भूषण मंडल- अति पिछड़ा, समीर महासेठ- बनिया, कार्तिक सिंह – भूमिहार हैं.

वहीं जदयू कोटे से विजय चौधरी- भूमिहार, बिजेंद्र यादव-यादव, अशोक चौधरी- दलित, शीला मंडल- अति पिछड़ा, श्रवण कुमार- कुर्मी, संजय झा- ब्राह्मण, लेशी सिंह- राजपूत, जमा खान- अल्पसंख्यक, जयंत राज- कोयरी (कुशवाहा), मदन सहनी- सहनी, सुनील कुमार- दलित हैं.

कांग्रेस में अफाक आलम – अल्पसंख्यक और मुरारी गौतम- दलित हैं जबकि हम के संतोष सुमन- दलित हैं. वहीं सुमित कुमार सिंह- राजपूत हैं. वहीं मंत्रिमंडल में 3 महिलाओं को जगह मिलने की संभावना है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

3 घंटे ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

7 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

9 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

9 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

9 घंटे ago