नीतीश कैबिनेट में कांग्रेस को मिलेंगे तीन मंत्री पद, भक्तचरण बोले- 2 अभी और एक बाद में लेंगे शपथ

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद कांग्रेस एक बार फिर सरकार का हिस्सा बनने जा रही है. ऐसे में अब सबकी नजर मंत्रिमंडल विस्तार पर है. सभी घटक दलों की ओर से दावेदारी की जा रही है. इस बीच बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि कैबिनेट में हिस्सेदारी को लेकर सहमति बन गयी है. अब बस नाम तय होना बाकी है.

अभी नाम तय नहीं

उन्होंने कहा कि नए मंत्रिमंडल में फिलहाल 2 मंत्री कांग्रेस कोटे से शपथ लेंगे. हालांकि उन्होंने अभी किसी के नाम की घोषणा वो नहीं कर सकते. उन्होंने इतना भर कहा कि कांग्रसे के मंत्री 3 बनेंगे. 2 अभी होगा और एक पद अगले विस्तार में मिलेगा. राजद का भी कुछ उस समय होगा, हमारा भी कुछ उस समय होगा. अभी नाम तय नहीं है. कल तक में हो जाएगा.

मंत्री पद को लेकर कहीं कोई दिक्कत नहीं

बिहार में नई सरकार के मंत्रिमंडल का गठन होना है. कांग्रेस इस बार भी महागठबंधन सरकार का हिस्सा है. कांग्रेस विधायकों को भी मंत्री का पद मिलनेवाला है. इसको लेकर कांग्रेस के नेता लगातार आलाकमान के संपर्क में है. इसी क्रम में बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा दिल्ली गये हैं. पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मदन मोहन झा ने कहा कि दिल्ली जाना है, मंत्रिपरिषद का विस्तार होना है. उसकी चर्चा आलाकमान से करना है. साथ ही उन्होंने कहा था कि महागठबंधन में मंत्री पद को लेकर कहीं कोई दिक्कत नहीं है.

कांग्रेस विधायक ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र

कांग्रेस पार्टी के पास अभी विधानसभा में 19 विधायक हैं. कांग्रेस पार्टी के विधायकों में मंत्री बनने की होड़ लगी हुई है. खगड़िया से कांग्रेस के विधायक छत्रपति यादव ने तो सोनिया गांधी को पत्र लिखकर गुहार तक लगा दी है. कांग्रेस विधायक ने पत्र में लिखा है कि ‘महागठबंधन से कांग्रेस पार्टी के वो एकमात्र यादव जाति (पिछड़ा वर्ग) से विधायक हूं.

Avinash Roy

Recent Posts

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

3 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

4 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

5 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

5 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

7 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

16 घंटे ago