मिथिला विश्वविद्यालय : स्नातक पार्ट-वन में आज से होगा नामांकन, जाने कब तक करा सकते हैं एडमिशन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा ने डिग्री पार्ट वन सत्र 2022- 25 के तीनों संकाय से जुड़े 37 प्रतिष्ठा विषयों में नामांकन के लिए प्रथम चयन सूची मंगलवार को अधिकृत बेवसाइट पर जारी कर दी है. नामांकन के बावत डीएसडब्ल्यू प्रो. विजय कुमार यादव ने सभी प्रधानाचार्यों को दिशा-निर्देश से संबंधित पत्र भी जारी कर दिया है.

इसमें कहा है कि ऑनलाइन आवेदन में भरे गये कॉलेज वरीयता तथा प्रतिष्ठा से संबंधित अन्तर स्नातक विषय के अंक एवं राज्य सरकार के आरक्षण नियमावली रोस्टर के अनुसार छात्रों का चयन किया गया है. छात्रों से नामांकन के समय ही पंजीयन एवं परीक्षा शुल्क ले लेना है.

पंजीयन व परीक्षा फार्म भरने के लिएअलग से आवेदन लेने की जरूरत नहीं है. अन्य बोर्ड के छात्रों को नामांकन आवेदन के साथ ही प्रवजनप्रमाणपत्र संलग्न करना होगा. अनुपलब्धता की स्थिति में अधिकतम एक माह की छूट प्रधानाचार्य की अनुमति से मिल सकती है. नामांकन 31 अगस्त से आठ सितंबर तक आवंटित कॉलेजों में लिया जायेगा.

आरक्षण कोटि व प्रतिष्ठा के विषय में नहीं होगा परिवर्तन :

आरक्षण कोटि व प्रतिष्ठा विषय में परिवर्तन कॉलेज द्वारा नहीं किया जायेगा. आरक्षण कोटा के तहत नामांकन लेने वाले छात्रों के प्रमाण-पत्र की जांच की जायेगी. विज्ञान से वाणिज्य संकाय के प्रतिष्ठा विषय में परिवर्तन कर नामांकन कराये की स्थिति में अन्तर स्नातक के कुल प्राप्तांक का न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक आवश्यक होगा. सभी कॉलेजों को एडमिशन अपडेट करते समय डैस बोर्ड पर एडमिशन के साथ रजिस्ट्रेशन एवं एग्जाम फी बाक्स को भी अपडेट करने को कहा गया है. डीएसडब्ल्यू ने कहा है कि यदि कोई छात्र /छात्रा चाहे तो नामांकन समाप्त होने के 15 दिनों के भीतर नामांकन निरस्त करा सकते हैं. 10 प्रतिशत प्रोसेसिंग फी काटते हुये उन्हें सभी शुल्क वापस कर दिया जायेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

5 घंटे ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

7 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

7 घंटे ago