बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में गठित महागठबंधन की नई सरकार विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर है। भाजपा के नेता नई सरकार के मंत्रियों पर लगातार निशाना साध रहे हैं। मसला चाहे मंत्रियों के क्राइम रिकार्ड का हो या शिक्षा का। इस बीच सरकार के मंत्री और गया जिले के बेलागंज से विधायक सुरेंद्र यादव के एक वीडियो ने भाजपा को फिर से मौका दे दिया है।
झुंझला कर मंत्री जी ये क्या बोल बैठे
भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव निखिल आनंद ने मंत्री सुरेंद्र यादव का एक वीडियो ट्वीट करते हुए उन पर तंज कसा है। इस वीडियो में मंत्री शायद मीडिया के लोगों से बात करते दिख रहे हैं। वह अपने काम और व्यक्तित्व के बारे में लोगों को बता रहे हैं। इस बीच उनकी बगल में बैठा एक शख्स मंत्री को कुछ समझाने लगता है, जिससे मंत्री झुंझला जाते हैं और कुछ ऐसा बोल जाते हैं कि उसको लेकर भाजपा नेता ने तंज कसा है।
भाजपा नेता बोले- मंत्री जी ने ठीक ही किया
निखिल आनंद ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा है कि सुरेंद्र भाई मंत्री हैं। उनकी मंशा सही है और इंटेरेस्ट भी लेते हैं। लेकिन यह बगल में बैठा बेवकूफ आदमी जो लाइव पीसी में मंत्री को सीखा रहा था, उसे समझ में नहीं आता कि ऐसे पब्लिक के बीच ज्ञान नहीं देना चाहिए। निखिल आगे लिखते हैं कि – मंत्री जी ने ठीक ही कहा। साथ बैठकर फोटो खिंचाओ, लेकिन इस तरह से ज्ञान मत दो कि लोग मंत्री को ही बो@चो@ समझ बैठे।
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…
समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…