लोग समझेगा मंत्रिया बो@चो@ है… बिहार सरकार के मंत्री सुरेंद्र यादव लाइव पीसी में बहके

बिहार में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में गठित महागठबंधन की नई सरकार विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर है। भाजपा के नेता नई सरकार के मंत्रियों पर लगातार निशाना साध रहे हैं। मसला चाहे मंत्रियों के क्राइम रिकार्ड का हो या शिक्षा का। इस बीच सरकार के मंत्री और गया जिले के बेलागंज से विधायक सुरेंद्र यादव के एक वीडियो ने भाजपा को फिर से मौका दे दिया है।

झुंझला कर मंत्री जी ये क्‍या बोल बैठे 

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्‍ट्रीय महासचिव निखिल आनंद ने मंत्री सुरेंद्र यादव का एक वीडियो ट्वीट करते हुए उन पर तंज कसा है। इस वीडियो में मंत्री शायद मीडिया के लोगों से बात करते दिख रहे हैं। वह अपने काम और व्‍यक्तित्‍व के बारे में लोगों को बता रहे हैं। इस बीच उनकी बगल में बैठा एक शख्‍स मंत्री को कुछ समझाने लगता है, जिससे मंत्री झुंझला जाते हैं और कुछ ऐसा बोल जाते हैं कि उसको लेकर भाजपा नेता ने तंज कसा है।

भाजपा नेता बोले- मंत्री जी ने ठीक ही किया 

निखिल आनंद ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा है कि सुरेंद्र भाई मंत्री हैं। उनकी मंशा सही है और इंटेरेस्‍ट भी लेते हैं। लेकिन यह बगल में बैठा बेवकूफ आदमी जो लाइव पीसी में मंत्री को सीखा रहा था, उसे समझ में नहीं आता कि ऐसे पब्‍ल‍िक के बीच ज्ञान नहीं देना चाहिए। निखिल आगे लिखते हैं कि – मंत्री जी ने ठीक ही कहा। साथ बैठकर फोटो खिंचाओ, लेकिन इस तरह से ज्ञान मत दो कि लोग मंत्री को ही बो@चो@ समझ बैठे।

Avinash Roy

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार हुए युवक को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने रिकवर कर 25,760 रुपये कराए वापस

समस्तीपुर : साइबर अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की पुलिस…

20 मिनट ago

बिहार में हर रोज 1.7 लाख लीटर शराब गटक रहे लोग, अबतक 5 करोड़ लीटर जब्त; तेजस्वी ने शराबबंदी को मजाक बताया

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…

1 घंटा ago

नीतीश-सम्राट के सामने लगे ‘सीएम निशांत’ के नारे; मुस्कुराकर बढ़ गए मुख्यमंत्री

बिहार की राजनीति में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का पॉलिटिकल वैल्यू काफी…

4 घंटे ago

बिहार: बेटी के प्रेम-प्रसंग से खफा पिता बना हैवान, टेबल फैन से पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के गोपालगंज जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच महीनों की तपस्या पलभर में राख, किसानों की आंखों के सामने जल गई उम्मीदों की सुनहरी फसल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के मकनपुर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : साइलेंट जेनरेटर में छिपाकर ले जाई जा रही 691 लीटर विदेशी शराब बरामद

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब…

8 घंटे ago