बिहार: महिला दारोगा से रेप के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार, अश्लील वीडियो बनाकर किया था वायरल

राजधानी पटना के निजी अस्पताल के एक डॉक्टर पर महिला दारोगा से दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर दोस्तों के बीच वायरल करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने आरोपी डॉक्टर और एक बाउंसर को गिरफ्तार कर लिया है. इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि जब टीम डॉक्टर को गिरफ्तार करने गई थी तो उसपर हमला कर दिया गया.

पटना में डॉक्टर ने महिला दारोगा से किया रेप: 

एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पटना में ही पदस्थापित एक महिला दारोगा और निजी अस्पताल के डॉक्टर के घरवालों के बीच दोनों के रिश्ते की बात चल रही थी. उसी दौरान डॉक्टर ने महिला दारोगा को एक होटल में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

अश्लील वीडियो बनाकर दोस्तों को किया सर्कुलेट:

महिला दारोगा और डॉक्टर की सगाई हो चुकी थी. इसी दौरान डॉक्टर ने एक होटल में महिला दारोगा को बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया. साथ ही डॉक्टर ने महिला की अश्लील वीडियो भी बना ली. इसी दौरान महिला दारोगा के घर पहुंचे डॉक्टर ने महिला दारोगा के साथ भी इस हरकत को दोहराने की कोशिश की. महिला दारोगा ने इसका विरोध किया और पूरे मामले की जानकारी अपनी मां को दी. इस मामले की जानकारी मिलते ही महिला दारोगा के परिवार वालों ने थाने में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवा दिया.

डॉक्टर को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला:

एसएससी बताते हैं कि थाने में मामला दर्ज होते ही पुलिस टीम के साथ डॉक्टर को पकड़ने अस्पताल पहुंची. जब पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र स्थित पारस अस्पताल में कार्यरत डॉ शिवम आनंद को गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया तो डॉक्टर ने अस्पताल परिसर में मौजूद बाउंसर और अन्य अस्पताल के कर्मियों के साथ मिलकर शास्त्री नगर थाने की पुलिस पर हमला कर दिया. इस दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया लेकिन पुलिस ने लोगों को तितर बितर किया और आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस मामले में अस्पताल परिसर में पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करने वाले बाउंसर और अस्पताल के अन्य कर्मियों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है. जल्दी अस्पताल के बाउंसर और अन्य कर्मियों की पहचान कर उन्हें भी जेल भेजने की कार्रवाई शुरू की जाएगी. फिलहाल एक बाउंसर को भी गिरफ्तार किया गया है.

“शादी की तारीख तय होने के बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने. लड़की वालों ने दहेज भी दे दिया था लेकिन लड़के ने बिना कारण बताए शादी करने से मना कर दिया. समाजिक स्तर से मामले को सुलझाने की कोशिश की गई थी. लड़की वाले अपना दहेज का सामान वापस मांग रहे थे लेकिन लड़के ने बदमाशी करना शुरू कर दिया. उसके पास लड़की की अश्लील वीडियो थी जिसे उसने अपने दोस्तों के बीच सर्कुलेट करना शुरू कर दिया. गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला भी किया गया.“- मानवजीत सिंह ढिल्लों, पटना एसएसपी

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

15 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

23 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

23 घंटे ago