National

समस्तीपुर: अवकाशप्राप्त वायु सेना के जवान ने पेंशन के रूपयों से गांव के प्राथमिक उप-स्वास्थ्य केंद्र का जीर्णोद्धार कराया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/मोरवा :- समस्तीपुर में वायु सेना के एक रिटायर्ड जवान अनिल कुमार सिंह ने गांव के उप-स्वास्थ्य केंद्र में खुद की पेंशन की राशि से लगभग पांच लाख रुपये की लागत से प्राथमिक उप-स्वास्थ्य केंद्र का जीर्णोद्धार करा दिया जिसकी चर्चा हर ओर हो रही है। दरअसल मोरवा प्रखंड के लड़ुआ पंचायत के रहने वाले अनिल कुमार सिंह वर्ष 2020 में वायु सेना से अवकाश प्राप्त कर गांव लौटे तो गांव के पिछड़ेपन को लेकर उन्हें काफी दुख हुआ।

गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र की बदहाल सुरत ने अंदर से झकझोर दिया। छोटी-मोटी इंजेक्शन के लिए भी गांव के लोगों को प्रखंड अस्पताल जाना पड़ता था। जिसके बाद उन्होंने गांव के लोगों से बात की और उप-स्वास्थ्य केंद्र के जीर्णोद्धार की ठानी। इसके बाद उन्होंने इसको लेकर पदाधिकारियों से भी वार्ता कर रिटायर्मेंट के बाद मिले पैसों से उप-स्वास्थ्य केंद्र का जीर्णोद्धार कराया व बिजली की व्यवस्था कराई।

विदित हो कि वर्ष 2008 में पूर्व मुखिया वरुण कुमार सिंह के द्वारा उप-स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया था। वर्ष 2011 तक यहां डॉक्टर भी बैठते थे। उसके बाद अचानक स्वास्थ्य विभाग की सूची से लड़ुआ उप-स्वास्थ्य केंद्र अचानक गायब हो गया। पूर्व मुखिया एवं वर्तमान मुखिया द्वारा विधायक से लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री तक इसे शीघ्र चालू कराने की मांग की गई थी।

बावजूद इसकी शुरुआत नहीं होने के बाद स्थानीय अवकाश प्राप्त सैनिक अनिल कुमार सिंह के द्वारा अपने पेंशन की राशि से उप-स्वास्थ्य केंद्र का जीर्णोद्धार करा कर इसकी सूचना सिविल सर्जन को दी गई। सिविल सर्जन के निर्देशानुसार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हरिशंकर प्रसाद, प्रबंधक फजले रब, डॉ. धर्मेंद्र कुमार की टीम के द्वारा एएनएम एवं दवा की सुविधा उद्घाटन के साथ ही बहाल कर दी गई।

इस दौरान स्थानीय मोरवा विधायक रणविजय साहू ने बताया कि अति शीघ्र सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधा यहां बहाल हो जाएंगी। इससे पहले उप-स्वास्थ्य केंद्र का विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच दीप-प्रज्वलन एवं फीता काटकर अवकाशप्राप्त वायु सेना के जवान अनिल कुमार सिंह, मोरवा विधायक रणविजय साहू, पातेपुर विधायक लखेन्दर पासवान, प्रखंड प्रमुख सान्या नेहा समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

वहीं डॉ. दिलीप कुमार सिंह के संचालन एवं गणेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में दोनों विधायकों के अतिरिक्त प्रमुख सान्या नेहा, उप स्वास्थ्य केंद्र के जिर्णोद्धार कर्ता अनिल कुमार सिंह, गौरव कुमार शर्मा, वरुण कुमार सिंह, विजय कुमार झा, सुरेश प्रसाद सिंह, तपेश्वर प्रसाद सिंह, राम कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह, शिव कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

15 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

23 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

23 घंटे ago