जेल की जगह आनंद मोहन के घर पहुंचने पर मुख्यालय ने एसपी लिपि सिंह से मांगी रिपोर्ट, कई पुलिसकर्मी निलंबित

एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी के लिए 12 अगस्त को पटना लाये गये पूर्व सांसद आनंद मोहन पेशी के बाद सहरसा जेल लाैटने की जगह पाटलिपुत्र स्थित अपने आवास पहुंच गये. यहां उन्होंने परिवार और समर्थकों के साथ बैठक की. इस बैठक का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने इसे गंभीरता से लेते हुए सहरसा की एसपी लिपि सिंह से पूछा है कि जिला बल साथ था तो वह घर कैसे पहुंच गये? हालांकि सहरसा जेल प्रशासन ने खुद को इससे अनभिज्ञ बताया है.

चार सहायक आरक्षी और एक सह चालक निलंबित

इधर, पेशी के लिए ले जाने स्काॅर्ट दल को निलंबित कर दिया है. एसपी लिपि सिंह ने बताया कि एक एएसआइ, एक बीएमपी, चार सहायक आरक्षी और एक सह चालक को निलंबित कर दिया गया है. एसपी ने बताया कि इसमें जेल प्रशासन की भूमिका भी संदिग्ध है. इसकी जांच होगी. जिलाधिकारी भी इस मामले को लेकर गंभीर हैं.

डीएम जी कृष्णैया हत्याकांड में सजायाफ्ता हैं पूर्व सांसद

गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया हत्याकांड में आजीवन कैद की सजा काट रहे आनंद मोहन को सहरसा जेल सेपटना एमपी- एमएलए कोर्ट में लाया गया था. जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है, उसमें उनके पुत्र व राजद िवधायक चेतन आनंद, पत्नी लवली आनंद आदि लोग नजर आ रहे हैं. प्रभात खबर वायरल फोटो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.

पुत्र चेतन आनंद बोले- सिर में दर्द होने पर अस्पताल गये थे

आनंद मोहन के बेटे राजद विधायक चेतन आनंद ने कहा कि दीघा होकर लौटने के क्रम में आनंद मोहन के सिर में दर्द होने लगा. वह चांद मेमोरियल अस्पताल में जांच कराने पहुंचे. इस अस्पताल के दूसरी तरफ आवास है, जहां कुछ लोग खड़े थे. उन्हें देख कर वह इधर चले आये. इसे बेवजह मुद्दा बनाया जा रहा है. बैठक करने की बात पूरी तरह बेबुनियाद है.

Avinash Roy

Recent Posts

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

3 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

5 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

5 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

6 घंटे ago

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ DAV ने मनाया वार्षिकोत्सव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

समस्तीपुर : शहर के हरपुर एलौथ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ने वार्षिकोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि…

6 घंटे ago