बिहार: स्कूल में लेट से 12 या 1 बजे तक पहुंचने वाली शिक्षिका को ग्रामीणों ने चखाया मजा

लाख दावे कर लिए जाएं लेकिन बिहार में सरकारी स्कूलों की व्यवस्था की पोल अक्सर खुलते रहती है। मामला बिहार के सीवान जिले का है जहां सरकारी स्कूल में शिक्षकों की मनमानी से तंग आकर ग्रामीणों ने गेट पर अंदर से ताला जड़ दिया। जिसके बाद टीचर बाहर ही रह गईं। गेट पर ताला लगा देख वो गुस्से से आग बबूला हो गईं और ग्रामीणों से उलझ पड़ी। जिसका वीडियो किसी ने बना लिया। वीडियो में वो गेट के पास खड़े शख्स को डांटती नजर आ रही हैं।

मामला लकड़ी नबीगंज प्रखंड क्षेत्र के बाला गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल में टीचर कभी समय पर नहीं आते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई तो बाधित होती ही हैं, उन्हें समय पर मिड-डे-मील भी नहीं मिलता है।

इस पर मंगलवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। देर से पहुंची शिक्षिका और विद्यालय के अन्य शिक्षकों की मनमानी को लेकर ग्रामीणों ने स्कूल में तालाबंदी करते हुए घंटों हंगामा किया।

कोई टीचर लेट आती, कोई बगैर आए ही हाजिरी बनाती हैं

स्कूल में शिक्षिकाओं की मनमानी चलती है। कई टीचर्स लेट आते हैं, तो वहीं एक महिला शिक्षक पर अपनी मर्जी से आने-जाने का आरोप है। बताया जाता है शिक्षिका सविता कुमारी अपना रौब दिखाते हुए स्कूल से गायब रहती हैं। फिर भी रजिस्टर में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा देती है। जब इस मामले में प्रधानाध्यापक चंद्रकांत सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि शिक्षिका मुझे छुट्टी की कोई जानकारी नहीं देती हैं और कुछ भी कहने पर अधिकारी से संपर्क में रहने की बात कहती हैं।

मामले की जांच की जा रही है, कार्रवाई होगी- DEO

देर से स्कूल आए शिक्षकों से बात की गई तो वो कई तरह के बहाना बनाते दिखे। इस बारे में जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में अभी-अभी आया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षिका पर कार्रवाई होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

3 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

4 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

4 घंटे ago