लालू के गांव पर मेहरबान हुई नीतीश सरकार, भव्य स्टेडियम बनाने का ऐलान

बिहार में सत्ता परिवर्तन होने के साथ ही नीतीश सरकार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के गांव और इलाके पर मेहरबान होती दिख रही है. दरअसल बिहार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र राय ने गोपालगंज में दो जगह स्टेडियम बनाने की घोषणा की है. इसमें एक स्टेडियम राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के पैतृक प्रखंड फुलवरिया में भी बनेगा जो कि तीन सौ मीटर का होगा. इस स्टेडियम के अलावा बैकुंठपुर में चार सौ मीटर का स्टेडियम बनाने के लिए योजना बनाई गयी है.

मंत्री जितेंद्र राय ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि दोनों जगह स्टेडियम बनाने के लिए जमीन को उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया है. मंत्री जितेंद्र राय ने बताया कि बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग 29 अगस्त को खेल कैलेंडर जारी करने जा रहा है. मंत्री जितेंद्र राय ने कहा कि बिहार के खेल कैलेंडर में गोपालगंज जिला को भी शामिल किया जायेगा, ताकि यहां के बच्चे खेल में हिस्सा लेकर आगे बढ़ सके. उन्होंने कहा कि सरकार खेल कैलेंडर को जारी करने के लिए तैयारी पूरी कर चुकी है.

मंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक थावे मंदिर और सिंहासनी मंदिर में महोत्सव को और बेहतर किया जायेगा, ताकि यहां की ख्याति बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पर्यटकों तक पहुंचायी जा सके. उन्होंने कहा कि दोनों महोत्सव में सरकार किसी तरह की कमी नहीं रखेगी. पहले से बेहतर और भव्य तरीके से महोत्सव का आयोजन किया जायेगा.

सुबह-शाम लालू चालीसा जपते हैं सुशील मोदी

मंत्री जितेंद्र राय ने पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी पर हमला करते हुए कहा कि उनका काम है सुबह से शाम तक लालू चालीसा पढ़ना. सुशील मोदी राजनीति में कुछ नहीं जानते और ना ही कभी जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनने का काम करते हैं. वहीं, खान एवं भूतत्व मंत्री पर मानहानि के मुकदमे पर कहा कि सुशील मोदी मानहानि का मुकदमा करें, उन्हें कौन रोकता है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

2 घंटे ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

7 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

9 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

9 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

9 घंटे ago