वैशाली सांसद वीणा देवी (Vaishali MP Veena Devi) ने महागठबंधन के साथ जुड़ने के कयासों को बेबुनियाद बताया है. उन्होंने कहा कि यह अफवाह उड़ाई गई है. इस तरह की कोई भी बात नहीं है. वहीं राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने भी कहा है कि राष्ट्रीय लोजपा के सभी सांसद पशुपति पारस के नेतृत्व में पूरी तरह से एकजुट है.
बताते चलें कि सोशल मीडिया के माध्यम से राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (पशुपति पारस गुट) के तीन सांसदों के महागठबंधन में शामिल होने के कयास की चर्चा थी. जिसको वैशाली सांसद बीना सिंह ने सिरे से खारिज किया है. सोशल मीडिय पर खबर आ रही थी कि वैशाली से सांसद बीना देवी, नवादा से सांसद चंदन सिंह जेडीयू में शामिल हो सकते हैं. वहीं खगड़िया के सांसद महबूब अली कैसर आरजेडी के दामन थाम सकते हैं. यहां यह बताना भी जरूरी है कि केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस (Union Minister Pashupati Paras) ने ऐलान किया था कि वो एनडीए के साथ रहेंगे.
”हम एनडीए के हैं और एनडीए में रहेंगे, हम कहीं नहीं जा रहे हैं. जो भी न्यूज चल रहा है, सब अपनी मनगढंत कहानी बना रहे हैं. चंदन जी और केसर जी से भी बात हुई है. वे दोनों पटना में हैं और मैं मुजफ्फरपुर अपने आवास पर हूं. जेडीयू की तरफ से कोई संपर्क नहीं किया गया है. अभी हम कहीं नहीं जाने वाले हैं. हम जहां हैं वहां रहेंगे. अभी बिहार में कोई चुनाव नहीं है, ना ही विधानसभा का और ना ही लोकसभा का. पानी में मछली और 9-9 कुटिया बखरा करने की क्या आवश्यक्ता है. हम जहां हैं खुश हैं, केन्द्र की सरकार में हम शामिल हैं. हमलोग एनडीए के साथ हैं.”
– बीना देवी, सांसद
बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए से नाता तोड़कर महागठबंधन की बिहार में सरकार बनाए हैं. तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. जेडीयू और बीजेपी के नेता एक दूसरे पर हमलावर हैं. वहीं तेजस्वी यादव ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
बता दें कि लोजपा ने 2019 लोकसभा में छह सीटें जीती थीं. जिसमें रामविलास पासवान के निधन के बाद टूट हुई थी. चिराग पासवान को छोड़कर सभी पांच सांसद पारस गुट में शामिल हो गए थे. पशपुति पारस के अलावा इसमें वैशाली (बीना देवी), समस्तीपुर (प्रिंस राज), खगड़िया (चौधरी महबूब अली कैसर), नवादा (चंदन कुमार) शामिल हैं.
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…