बिहार में झकझोर देनेवाली घटना, कुत्तों ने तीन साल की बच्ची को मां के सामने ही नोच-नोचकर मार डाला

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक झकझोर देने वाली खबर आ रही है। यहां गली में घूमने वाले कुत्तों ने तीन साल की बच्ची एंजल को नोच-नोचकर मार डाला। जबकि बचाने की कोशिश करने वाली उसकी मां बुरी तरह से जख्मी है। यह घटना मुजफ्फरपुर शहर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र स्थिति वीसी लेन साईं मंदिर गली में शनिवार को हुई। इसके बाद जहां शहर के लोग हैरान हैं। वहीं नगर निगम प्रशासन की व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है।

दुकान जाने के दौरान हमला

शनिवार को दिन के करीब 11 बजे एंजल अपनी मां रीतू कुमारी के साथ गली की दुकान में बिस्कुट खरीदने जा रही थी। इस बीच मौका देखकर दो कुत्तों ने उसपर हमला कर दिया। उसकी मां ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन बच्ची के गर्दन को कुत्तों ने अपने जबड़े में दबोच लिया। बच्ची को बचाने के लिए वह लगातार संघर्ष कर रही थी। इस क्रम में वह भी बुरी तरह से जख्मी हो गई। इस बीच वहां से गुजर रहे मजदूरों की नजर जब उन कुत्तों पर पड़ी तो उन्होंने डंडे मारकर कुत्तों को भगाया और बच्ची को मुक्त कराया। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी खराब हालत को देखते हुए श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) रेफर कर दिया।

शरीर पर एक दर्जन जख्म

कुत्तों के हमले से बुरी तरह जख्मी हो चुकी बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृत बच्ची की मां शिवशंकर पथ मोहल्ले में किराये के मकान में रहती है। वह लोगों के घरों में काम कर गुजर-बसर करती है। उसका पति आनंद महतो कोलकाता में काम करता है। ये लोग मूलरूप से सकरा थान अंतर्गत बाजितपुर सुंदरपुर के रहने वाले हैं।

माता-पिता की इकलौती संतान थी बच्ची

एंजल इनकी इकलौत संतान थी। इलाज करने वाले चिकित्सक ने बताया कि कुत्तों ने बच्ची को बुरी तरह से नोच दिया था। उसके शरीर पर करीब एक दर्जन जख्म थे। इस बारे में एसकेएमसीएच के ओपी प्रभारी ने कहा कि स्वजन ने कुत्ता काटने से बच्ची की मौत की बात कही है। पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। वहीं बच्ची के मौसा का कहना है कि कुत्तों के हमले से बच्ची की मौत हुई। इसलिए मामला दर्ज नहीं कराया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

17 घंटे ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

17 घंटे ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

18 घंटे ago

MLA जनता चुनती है, लेकिन MLC कैसे बनते हैं? चुनाव का पूरा गणित समझिए…

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…

18 घंटे ago