पति पत्नी के विवाद के बाद सेना के जवान पति ने खुदकुशी कर ली है. यह घटना बैरिया थाने के भेड़िहारवा गांव की है. जहां शुक्रवार की रात करीब 11 बजे भीम यादव के सेना का जवान पुत्र हरे राम यादव ने आत्महत्या कर ली. मृत सैनिक के परिवार वालों ने बताया कि शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर पति पत्नी में बक झक हो रहा था. इसके बाद परिवार के लोगों ने दोनों को समझा-बुझाकर शांत कराया. इसके बाद हरे राम ने खाना खाया और एक रूम में चला गया.
कुछ देर बाद जब उसकी पत्नी पूनम आई तो खिड़की से देखा की हरराम घर के पंखे से लटका रहा है. यह देख उसने चिल्लाना शुरू किया. घर के लोग दौड़ कर आए और कमरे का दरवाजा तोड़ हरे राम को पंखे से उतारा, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और हरे राम भगवान को प्यारा हो चुका था.
इसके बाद परिवार वालों ने स्थानीय थाने को फोन किया. जिसके बाद थानाध्यक्ष प्रणय कुमार, एसआई मुकेश कुमार, एएसआई राजेंद्र राम सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और इस घटना की पूरी जानकारी ली तथा शव को अपने कब्जे में लेकर थाने लाए, जहां शनिवार की सुबह उसे पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेजा गया. बताते हैं कि मृत जवान हरे राम चार भाइयों में सबसे छोटा था.
हरे राम यादव के पिता भीम यादव ने बताया कि वर्ष 2019 में उनके पुत्र की नौकरी आर्मी में लगी थी, जो मेरठ में कार्यरत था जो इसी वर्ष दो मई को पहाड़पुर थाने के निरपुर गांव निवासी पलटन यादव की पुत्री पूनम कुमारी से उसकी शादी हुई थी.
ग्रामीणों ने बताया कि हर राम यादव का थाना क्षेत्र के बलुआ रमपुरवा गांव में एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. नौकरी लगने से पहले से यह प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन परिवार वालों को यह मंजूर नहीं था, जब हरे राम यादव की नौकरी लगी तो तीन साल बाद हरे राम यादव की शादी परिजनों ने दूसरे जगह कर दी थी.
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…