आजादी के 75वें साल पर विशेष छूट के तहत जेल से इन कैदियों को आजाद करेगी बिहार सरकार

बिहार सरकार ने देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर कुछ चुनिंदा कैटेगरी के ऐसे कैदियों को रिहा करने का फैसला किया है जिन्होंने अपनी जेल की आधी सजा काट ली है। बिहार के विधि मंत्री प्रमोद कुमार ने मीडिया को बताया कि राज्य के गृह विभाग की एक जांच समिति को कैदियों की रिकॉर्ड की समीक्षा करने और सजा में विशेष छूट दिए जाने के लायक कैदियों की पहचान करने का निर्देश दिया गया है।

जेल में बंद किन कैदियों को मिलेगी आजादी?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। मंत्री ने बताया, “यह राज्य सरकार द्वारा लिया गया अहम फैसला है। अपनी जेल की आधी सजा काट चुके कुछ चुनिंदा श्रेणियों के कैदियों को रिहा किया जाएगा। गृह विभाग की राज्य स्तरीय जांच कमेटी को कैदियों के रिकॉर्ड की समीक्षा करने और बिहार में अलग-अलग जेलों में इस छूट के लिए योग्य कैदियों की पहचान करने का निर्देश दिया गया है।” उन्होंने कहा, “कमेटी ये सुनिश्चित करेगी कि कुख्यात अपराधी, बार-बार अपराध करने वाले अपराधी और प्रतिबंधित श्रेणियों में आने वाले कैदी इस खास छूट के दायरे में नहीं आएंगे।”

केंद्र सरकार लाई है कैदियों के लिए विशेष छूट का प्रस्ताव

गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के जश्न तहत कुछ श्रेणियों के कैदियों को विशेष छूट देने को कहा है। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार जेलो में बंद कैदियों को भी आजादी देने का सोच रही है। केंद्र सरकार की इस योजना के तहत केंद्र सरकार कुल तीन चरणों में विशेष श्रेणी के कैदियों को रिहा करेगी। इस विशेष छूट योजना के संबंध में गृह मंत्रालय ने कुछ श्रेणियों के केदियों को विशेष छूट देने और उन्हें रिहा करने का प्रस्ताव दिया है।

इसके तहत इस साल 15 अगस्त, इसके बाद अगले साल गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी 2023 को और फिर 15 अगस्त 2023 को कुछ श्रेणियों के कैदियों को रिहा किया जाएगा। बता दें कि केंद्र के इस प्रस्ताव के मुताबिक अपनी 50 प्रतिशत या फिर उससे अधिक सजा काट चुके कैदियों को आजाद किया जा सकता है। 60 साल से ज्यादा उम्र के वे कैदी जिन्होंने 50 प्रतिशत सजा काट ली है वह भी छोड़े जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

10 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

10 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

11 घंटे ago

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

12 घंटे ago