महंगे कीमत पर खाद की बिक्री से नाराज किसानों ने पूर्वी चंपारण जिला के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर मठिया चौक पर किसान सलाहकार नितीन कुमार को बंधक बना लिया. किसान सलाहकार नितीन कुमार को रस्सी के सहारे बिजली के पोल में बांध कर बंधक बना लिया. किसानों का आरोप था कि किसान सलाहकार की मिलीभगत से दुकानदार दोगुने दाम पर खाद की बिक्री कर रहे हैं.
मौके पर पहुंचे विभाग के वरीय अधिकारीः
किसान सलाहकार को बंधक बनाये जाने की जानकारी मिलते ही अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और स्थानीय थानाध्यक्ष दल-बल के साथ पहुंचे. मौके पर पहुंचे पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर किसान सलाहकार को मुक्त कराया.
क्या है किसानों का आरोपः
मोतिहारी के किसानों ने आरोप लगाया कि एक तो खाद की किल्लत है. दूसरी जहां-तहां अगर मिल भी रहा है तो ज्यादा कीमत वसूल की जा रही है. कृषि पदाधिकारी के अनुसार यूरिया खाद का सरकारी मूल्य 265 रुपए बोरा है. लेकिन खाद दुकानदार कृषि सलाहकार से मिलकर 500 से 600 रुपए में किसानों को बेच रहे हैं.
क्या है किसानों की समस्याः
किसानों ने बताया कि बारिश के आभाव में फसल बर्बाद हो रहा है. दो दिनों तक हुई बारिश से धान की फसल में कुछ जान आई. खेत में यूरिया डालना काफी जरूरी है. पहले तो यूरिया खाद नहीं मिलाता है. दुकानदार के पास जाते हैं तो खाद खत्म होने की बात कही जाती है. वहीं चोरी छुपे कुछ लोगों को मनमाने कीमत पर बेचा जाता है. खाद की कालाबाजारी किसान सलाहकार नितीन कुमार की मिली भगत से ये सब हो रहा है.
समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…
बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…
समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…
समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…