चिराग पासवान ने कही बड़ी बात, कभी नहीं होंगे चाचा-भतीजा साथ, महागठबंधन पर लगाया गंभीर आरोप, जाने पूरी बात

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

चिराग पासवान में सोमवार को महागठबंधन और अपने चाचा पशुपति कुमार पारस को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मेरे लिए किसी भी ऐसे गठबंधन में शामिल होना असंभव होगा जिसमें उनके चाचा शामिल होंगे. गौरतलब है कि वर्तमान में पशुपति कुमार पारस भाजपा के राजग सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं.

ऐसे में ये पूछने पर कि क्या वो महागठबंधन में शामिल होंगे उन्होंने कहा कि बिहार में अब गठबंधन की विश्वसनीयता रही कहां है. हर दल अपनी व्यक्तिगत महात्वाकांक्षा के कारण जिसका विरोध करता है, अंततः उसी दल के साथ चला जाता है. इसलिए मैं अभी किसी गठबंधन में शामिल होने के बारे में नहीं विचार कर रहा हूं. जब चुनाव का समय आएगा तो इसके बारे में तय करेंगे कि किसके साथ गठबंधन करें.

2020 चुनाव में किया था नीतीश कुमार का विरोध

चिराग पासवान ने 2020 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार को अस्वीकार्य बताते हुए उन्हें सत्ता से हटाना की बात की थी. फिर जदयू पर अपनी पार्टी को तोड़ने का अरोप लगाया. इसके बाद वाले चिराग पासवान के चाचा पारस ने बाद में अधिकांश लोजपा सांसदों के समर्थन से दिवंगत रामविलास पासवान द्वारा बनाई गई पार्टी को विभाजित कर दिया और स्वयं केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हो गए. हालांकि भाजपा द्वारा हाल ही में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान राजग की बैठक में बिहार के जमुई से युवा सांसद चिराग पासवान को आमंत्रित किए जाने पर उनकी राजग में वापसी को लेकर अटकलें लगायी जाने लगी थी.

गठबंधनों ने अपनी मर्यादा खो दी

चिराद पासवान ने कहा कि बिहार में गठबंधनों ने अपनी मर्यादा खो दी है. आप चुनाव से पहले एक पार्टी के साथ गठबंधन करते हैं और बाद में दूसरे के साथ गठबंधन कर लेते हैं. ऐसे में जनता का विश्वास आप पर कम हो जाता है. उन्होंने एक बार फिर से नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां तक महागठबंधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी का सवाल है तो क्या कोई यह दावा कर सकता है कि वो अगले चुनाव तक महागठबंधन में ही रहेंगे. गौरतलब है कि चिराग पासवान को राजद की इफ्तार पार्टी में नीतीश कुमार के चरण स्पर्श करते हुए देखा गया था. ऐसे में दोनों ही तरफ से उनके रिश्तों को लेकर अटकलें तेज हो गयी है.

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

13 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

15 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

21 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

21 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

22 घंटे ago