कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर मुंबई में 922 लोगों से 87 करोड़ की ठगी, पटना के कुछ बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हुए पैसे

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

मुंबई में गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर आनलाइन लाटरी के जरिए मुंबई में 922 लोगों के साथ करीब 87 करोड़ की ठगी हुई है। इस मामले की जांच में मुंबई की साइबर क्राइम सेल की टीम पिछले तीन दिनों से बिहार के अलग अलग जिलों में छापेमारी कर रही है। दो दिनों से मुंबई की साइबर क्राइम सेल के इंस्पेक्टर सहित चार सदस्यीय टीम पटना के कंकड़बाग, पत्रकारनगर, कदमकुआं, रामकृष्णानगर में छापेमारी कर रही है।

ठगी की रकम को एटीएम से निकासी का काम करते थे

इस मामले में शुक्रवार को कंकड़बाग से जुबैर को गिरफ्तार की थी। पूछताछ के बाद चार अन्य नाम सामने आए हैं। जो गिरोह में शामिल है और ठगी की रकम को एटीएम से निकासी का काम करते थे। शनिवार को मुंबई पुलिस जुबैर की निशानदेही पर चार जगह छापेमारी की। एक अन्य को भी हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

मेट्रोमोनियल साइट के माध्यम से शादी के नाम पर ठगी

यह गिरोह केबीसी के साथ ही मेट्रोमोनियल साइट के माध्यम से शादी करने का प्रस्ताव देकर भी ठगी कर चुका है। इनके सहित ठगी के लिए अन्य तरीकों को भी अपनाया। छानबीन में पता चला कि इस गिरोह में राजस्थान, बिहार सहित दो अन्य राज्य के ठग शामिल है।

आधा दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी पुलिस

इस मामले में मुंबई पुलिस आधा दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। छानबीन में यह बातें सामने आई कि ठगी की रकम निकालने और ट्रांसफर करने के लिए पटना के कुछ खातों में भेजा गया था। साथ ही पटना में ही कई एटीएम से निकासी भी हुई थी। उसी के आधार पर मुंबई साइबर क्राइम सेल की टीम पटना में छापेमारी कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

5 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

5 घंटे ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

5 घंटे ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

5 घंटे ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

6 घंटे ago

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

9 घंटे ago