बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री कार्तिक कुमार ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सीएम नीतीश को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इससे पहले आज ही उन्हें कानून मंत्री से हाटकर गन्ना उद्योग मंत्री बनाया गया था। अब उनकी जगह गन्ना उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार आलोक कुमार मेहता को दिया गया है।
गन्ना उद्योग मंत्री के पद से कार्तिक कुमार ने मंगलवार को अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंप दिया है। मुख्यमंत्री ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए राज्यपाल फागू चौहान को अपनी अनुशंसा भेज दी। कार्तिक कुमार अब राज्यमंत्री परिषद के सदस्य नहीं रहे। अब गन्ना उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता को दिया गया है।
बता दें कि अपहरण के मामले में कार्तिक कुमार पर एफआईआर दर्ज है। इस मामले में कोर्ट ने उनपर वारंट जारी किया है। इस दौरान बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद उन्हें राजद कोटे से मंत्री बनाया गया था। उन्होंने कानून मंत्री बनाया गया था। इससे बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया था। भाजपा उनसे इस्तीफे की लगातार मांग कर रही थी। इस बीच उन्होंने कानून मंत्री से हटाकर गन्ना उद्योग मंत्री बना दिया गया था। बताया जा रहा है कि बढ़ते विवाद के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…
एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…
समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…