बिहार: जीजा ने साली को चा’कू से गोदा, साले ने लिया बद’ला, अब दोनों अस्पताल में भर्ती

बिहार के सहरसा में जीजा और साली में पैसे को लेकर मारपीट हो गई. इसके बाद जीजा ने चाकू से मारकर साली को घायल कर दिया. इसके बाद साले ने भी गुस्से में आकर सदर अस्पताल पहुंचकर अपने जीजा को चाकू से वारकर जख्मी कर दिया. दोनों जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती हैं. घटना सदर थाना क्षेत्र के रियार पंचायत के लथहा गांव की है.

पैसे के लेनदेन को लेकर हुई घटनाः

सदर थाना क्षेत्र के रियार पंचायत के लथहा गांव रूबी खातून और उसके जीजा मोहम्मद आलमी में मंगलवार को पैसे के लेनदेन को लेकर बहस हुई. बहस के दौरान जीजा मोहम्मद आलमी ने रूबी को चाकू से गोद दिया. आनन फानन में परिजनों ने जख्मी को सदर अस्पताल में करवाया. वहीं जब जीजा अपनी साली को देखने अस्पताल आया तो साला सद्दाम ने अपने बहनोई मोहम्मद आलमी को सदर अस्पताल में ही चाकू से गोद कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया.

जीजा ने लिया था एक लाख रुपयाः 

साली रूबी खातून के परिजन ने कहा कि पैसा के लेन देन का मामला है. जब रूबी उसके घर पर गयी पैसा मांगने तो बहुत मार मारा. जीजा मोहम्मद आलमी के पास एक लाख रुपया था. वही पैसे मांगने गयी थी. इसी पैसे को लेकर मोहम्मद आलमी ने बहुत मारपीट की और चाकू से मारकर जख्मी कर दिया.

वहीं मोहम्मद आलमी की पत्नी सकीना खातून ने बताया कि दिन में ही किसी बात को लेकर रूबी खातून से विवाद हुआ था. उस विवाद में मारपीट भी हुआ था. मारपीट के दौरान मेरे पति को चोट लगी थी और सदर अस्पताल इलाज करवाने आये थे. तभी मोहम्मद सद्दाम सदर अस्पताल आया और मेरे पति को पेट में चाकू से गोदकर जख्मी कर दिया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में त्योहारी सीजन से पहले मिलावट का बाजार गर्म, जांच टीम नदारद; सैंपल कलेक्शन प्रक्रिया भी धीमी

समस्तीपुर : जिले के शहरी और ग्रामीण बाजारों में खाद्य सामग्री में मिलावट का कारोबार…

10 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के सभी मेडिकल स्टोर पर CCTV कैमरा लगाना अनिवार्य, दवा बिक्री की होगी कड़ी निगरानी, रिकॉर्डिंग 90 दिन रखनी होगी सुरक्षित

समस्तीपुर : जिले में दवाओं की अवैध बिक्री, बिना चिकित्सकीय पर्ची के एंटीबायोटिक और नशीली…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : ह’त्याकांड मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा, दोषी को 50 हजार रुपये का जुर्माना भी कोर्ट ने लगाया

समस्तीपुर : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार सिंह की अदालत ने मंगलवार…

13 घंटे ago

समस्तीपुर नगर आयुक्त ने टैक्स दरोगा, प्रभारी सफाई निरीक्षक, सिविल इंजीनियर समेत 8 लापरवाह कर्मियों को किया शोकॉज

समस्तीपुर : नगर आयुक्त गौतम कुमार ने निगम के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत एक साथ…

13 घंटे ago

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

23 घंटे ago