बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर पटना के गौरी चक थाना अंतर्गत सोहदी मोड़ के पास रविवार को पथराव किया गया. घटना के वक्त मुख्यमंत्री काफिले में शामिल किसी भी वाहन में मौजूद नहीं थे. अधिकारियों ने यह जानकार दी. पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि घटना उस समय हुई जब मुख्यमंत्री के वाहन के आगे चलने वाला यह काफिला रविवार को गया जिले की ओर जा रहा था. चूंकि, मुख्यमंत्री का सोमवार को गया जिले का दौरा करने का कार्यक्रम है इसलिए आज ही वहां एक अग्रिम काफिला भेजा जा रहा था.
सीएम नीतीश के काफिले पर पथराव
सिंह ने बताया कि रविवार शाम करीब पांच बजे जब काफिला सोहदी पहुंचा तो स्थानीय लोगों के एक समूह ने सड़क जाम कर दी और वे एक स्थानीय युवक की मौत के मामले को लेकर विरोध कर रहे थे. उन्होंने बताया कि जब प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के काफिले को देखा, तो उन्होंने उसपर पथराव किया जिससे तीन-चार वाहन मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गए.
अब तक 11 की गिरफ्तारी
जिलाधिकारी ने आगे कहा, ‘तब तक स्थानीय पुलिस वहां पहुंच गई और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया. मैं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (पटना) के साथ तुरंत वहां पहुंचा. इस संबंध में 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और स्थानीय पुलिस अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.’
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
उन्होंने कहा, ‘हम सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर रहे हैं और जल्द ही बाकी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्थानीय पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ परेशानी पैदा करने और सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया है.’
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…