JDU के जिला प्रभारियों की लिस्ट जारी, जानिए समस्तीपुर जिले की जिम्‍मेदारी किसे मिली… 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

जेडीयू के जिला प्रभारियों की लिस्ट पुनर्गठित की गई है, जिसे कल यानी बुधवार को जारी किया गया। इसे प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने जारी किया है। बता दें, मदन पटेल और अमरेंद्र कुमार सिंह को बगहा, कपिलदेव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल और संजय कुशवाहा को पश्चिम चंपारण, पूर्व विधायक प्रदीप सिंह और नंदकिशोर चौधरी को पूर्वी चंपारण, राणा रंधीर सिंह चौहान और रंजन पटेल को शिवहर, मेजर इकबाल हैदर खान और श्याम कुमार को सीतामढ़ी, रंजीत सहनी और रंजीत कुमार झा को दरभंगा की ज़िम्मेदारी दी गई है।

अब्दुल बाकी और सतीश कुमार को सुपौल, जियाउद्दीन खां और कौशल किशोर कुशवाहा को मधुबनी, अमर कुमार चौधरी व भारती मेहता को अररिया, पवन मिश्रा और राजकुमार गुप्ता को किशनगंज, प्रहलाद सरकार और प्रभात रंजन झा को पूर्णिया, रमेश ऋषिदेव और अशोक बादल को कटिहार, डा. शिवकुमार यादव और अक्षय झा को मधेपुरा, प्रो, बिजेंद्र नारायण यादव और बीबी प्रभाकर को सहरसा, डा. रंजू गीता और रामनाथ रमण पासवान को मुजफ्फरपुर, शालिनी मिश्रा और इंद्रदेव पटेल को गोपालगंज का जिला प्रभारी बनाया गया है।

अल्ताफ आलम राजू और नंदकिशोर सिंह को सिवान, राबिन सिंह और नूतन पासवान को सारण, राजीव नयन उर्फ राजू और रणविजय कुमार को वैशाली, अरुण कुशवाहा और जागेश्वर राय को समस्तीपुर, दुर्गेश राय और साधना सदा को बेगूसराय, भूमिपाल राय और मंजू देवी को खगिड़या, सुनील कुमार और सुबोध पटेल को नवगछिया, राजेश कुमार कुशवाहा और कन्हैया सिंह को भागलपुर, विभूति गोस्वामी और शुभानंद मुकेश को बांका, जितेंद नाथ और शंकर सिंह को मुंगेर, ललन प्रसाद कुशवाहा और हिमांशु पटेल को लखीसराय, इंद्रदेव कुशवाहा और विक्रम कुमार सिंह को शेखपुरा, रीना यादव और मुनेश्वर सिंह को नवादा, परमहंस कुमार और सुनील कुमार को नालंदा का प्रभार मिला है।

जयप्रकाश चंद्रवंशी और नरेंद्र पटेल को बाढ़, संजय सिंह और बबन सिंह कुशवाहा को पटना, जयकुमार सिंह और शक्ति कुमार शोला को भोजपुर, भगवान सिंह कुशवाहा और अजीत कुमार को बक्सर, अजीत चौधरी और अशोक कुमार को कैमूर, प्रभात रंजन सिंह और अनिल कुमार सिंह कुशवाहा को रोहतास, बिजेंद्र कुमार यादव और अमरेश चौधरी को अरवल, संतोष कुशवाहा और मनोरंजन गिरि को जहानाबाद, नंदकिशोर कुशवाहा और शौकत अली को औरंगाबाद, डा. धर्मेंद्र चंद्रवंशी और मुकेश विद्यार्थी को गया और ज्ञानचंद पटेल और राजिकशोर प्रसाद को जमुई जिले की ज़िम्मेदारी दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

11 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

19 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

19 घंटे ago