बिहार में सोने का पलंग समेत पांच करोड़ का दान कर बुरा फंसा व्‍यवसायी, अब सफाई देने की आई नौबत

तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में बेशकीमती पत्थर व सोना-चांदी से निर्मित पांच करोड़ रुपए का सामान दान करने के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए बुधवार को दानकर्ता पंजाब के करतारपुर निवासी डा. गुरविंदर सिंह सामरा उपस्थित नहीं हो सके। इस मामले में पंच-प्यारों ने दानकर्ता व जत्थेदार को अब 11 सितंबर को उपस्थित होकर पक्ष रखने का आदेश जारी किया है। उनके दान किए सामान की कीमत करीब पांच करोड़ रुपए बताई गई थी। उन्‍होंने सोने का बना हुआ पलंग भी दान किया था।

तीन घंटे पंज-प्यारे दोनों पक्षों का करते रहे इंतजार 

तख्त श्री हरिमंदिर के दरबार साहिब में बुधवार को पंच-प्यारों में अतिरिक्त मुख्य ग्रंथी भाई बलदेव सिंह,वरीय ग्रंथी ज्ञानी दिलीप सिंह, ज्ञानी भाई गुरुदयाल सिंह, ग्रंथी पशुराम सिंह व भाई सुखदेव सिंह 11 बजे से दो बजे तक दानकर्ता व जत्थेदार का इंतजार करते रहे। दोनों पक्ष तख्त श्री हरिमंदिर के दरबार साहिब में उपस्थित नहीं हुए।

दोपहर दो बजे के बाद अतिरिक्त मुख्य ग्रंथी भाई बलदेव सिंह ने बताया कि दानकर्ता डा. गुरविंदर सिंह सामरा ने दो पन्ने के पत्र में अपनी मजबूरी का जिक्र कर विनयपूर्वक एक मौका देने की गुहार लगाई है। वहीं जत्थेदार ज्ञानी रंजीत सिंह गौहर-ए-मस्कीन ने पत्र भेजकर तबीयत खराब होने के कारण पंच-प्यारों के समक्ष अनुपस्थित होने की बात कही।

31 अगस्त को दिल्ली में जांच समिति के समक्ष उपस्थित होने का आदेश

प्रबंधक समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह हित ने दान की सामग्रियों से जुड़ा विवाद बढ़ता देख पांच सदस्यीय जांच टीम में दिल्ली उच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश आरएस सोंधी को चेयरमैन, तख्त प्रबंधक समिति के सदस्य चरणजीत सिंह को संयोजक, तख्त श्री केशगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुवीर सिंह, केशगढ़ साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी हरदीप सिंह और अल्पसंख्यक सेल के उपाध्यक्ष अजीत सिंब बिंद्रा को समिति का सदस्य बनाया है। दानकर्ता तथा जत्थेदार को 31 अगस्त को जांच समिति के समक्ष दिल्ली में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को कहा गया है। अब सबकी नजर 31 अगस्त पर टिकी है।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

27 मिनट ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

56 मिनट ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

1 घंटा ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

2 घंटे ago